Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

राष्ट्र विरोधी ताकतें नहीं चाहतीं गरीबों-दलितों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले : अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Delhi Chief Minister, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Apr 2023

Last updated on: Apr 14, 2023, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अंबेडकर की जयंती के मौके पर केंद्र पर हमला बोलते कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतें नहीं चाहतीं गरीबों-दलितों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। इसलिए इन्होंने मनीष सिसोदिया को जेल भेज दिया। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती पर दिल्ली में आयोजित समारोह में कहा कि बाबा साहब ने सपना देखा कि आजाद भारत में गरीबों और दलितों के बच्चों को एक समान और अच्छी शिक्षा मिलेगी।

उनका यह सपना दिल्ली में आप की सरकार पूरी कर रही है। हम चाहते हैं कि देश का हर बच्चा अंबेडकर बने। लेकिन राष्ट्र विरोधी ताकतें देश की तरक्की नहीं चाहती हैं। इसलिए इन्होंने मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया। इनसे एक बाबा साहब नहीं बर्दाश्त हो रहा है। अगर सारे बच्चे बाबा साहेब बन गए तो इनको देश छोड़कर जाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा की दिल्ली और पंजाब में आप सरकार ने अब सभी सरकारी दफ्तरों में बाबा साहेब और सरदार भगत सिंह की तस्वीर लगाने का निर्णय लिया है। केजरीवाल ने कहा, मेरे घर में भी बाबा साहेब की बहुत बड़ी तश्वीर लगी हुई है। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि आप गांधी जी को भूल गए। 

मैं गांधी जी को नहीं भूला हूं। गांधी जी ने बहुत संघर्ष किया और बहुत बलिदान दिया। उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया। वे बहुत बड़े महापुरुष थे। लेकिन बाबा साहब अंबेडकर की ज्यादा इज्जत करता हूं। इसका यह मतलब कतई नहीं है कि महात्मा गांधी जी की इज्जत में हमारी कोई कमी है।

केजरीवाल ने कहा कि इन नेताओं ने पिछले 75 साल में सरकारी स्कूलों का बेड़ा गर्क कर दिया और देश भर में प्राइवेट स्कूलों को बढ़ावा दिया। सरकारी और निजी स्कूल के नाम पर देश के अंदर बचपन से ही अमीरी और गरीबी तय होने लग गई थी।गरीबों के बच्चों का कोई भविष्य नहीं था। 

75 साल बाद एक शख्स मनीष सिसोदिया को भेजा। मनीष सिसोदिया सुबह 6 बजे ही सरकारी स्कूलों का दौरा करने निकल जाते थे और पांच साल के अंदर दिल्ली के सरकारी स्कूलों का कायापलट कर दिया। आज हम कह सकते हैं कि बाबा साहब का सपना दिल्ली के अंदर पूरा हो रहा है।

केजरीवाल ने कहा कि अब हम सरकारी स्कूलों में बच्चों को बिजनेस करना सिखा रहे हैं। अगर बच्चों को बिजनेस करना सिखा दें तो देश से गरीबी दूर हो जाएगी। मैं कभी यह नहीं कहता हूं कि मैं तुम्हारी गरीबी दूर कर दूंगा। बाबा साहेब ने तभी देश की गरीबी दूर करने और सबको समानता देने की चाबी ढूंढ ली थी। 

हम उन्हीं के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। जो चाहते हैं कि गरीबों और दलितों को अच्छी शिक्षा नहीं मिले, उन सारे लोगों ने मिलकर मनीष सिसोदिया को जेल भेज दिया।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Delhi Chief Minister , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD