Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

आबकारी नीति मामला : सीबीआई ने सीएम अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए तलब किया

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Delhi Chief Minister, New Delhi, Central Bureau of Investigation, CBI, Excise policy case, Arvind Kejriwal Aummoned by CBI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Apr 2023

Last updated on: Apr 14, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में रविवार को जांच में शामिल होने के लिए तलब किया।शीर्ष अधिकारियों की एक टीम केजरीवाल का बयान दर्ज करेगी। सीबीआई सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि वे कथित आरोपी विजय नायर और समीर महेंद्रू के बीच कथित तौर पर की गई कॉल के बारे में केजरीवाल से पूछताछ करेंगे।

जांच एजेंसी के अनुसार, नायर ने इंडो स्पिरिट्स के मालिक समीर महेंद्रू की केजरीवाल के साथ बैठक की व्यवस्था की थी, और जब बात नहीं बनी तो दोनों के लिए अपने फोन पर फेसटाइम के माध्यम से एक वीडियो कॉल की व्यवस्था की और वीडियो कॉल में केजरीवाल ने कथित तौर पर महेंद्रू को बताया कि नायर उसका लड़का था और महेंद्रू को उस पर भरोसा करना चाहिए और उसके साथ आगे बढ़ना चाहिए।

यह भी आरोप लगाया गया है कि महेंद्रू ने राधा इंडस्ट्रीज के खाते में लगभग 1 करोड़ रुपये स्थानांतरित किए। इस इंडस्ट्रीज के मालिक दिनेश अरोड़ा हैं और वह दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के करीबी हैं।सीबीआई की प्राथमिकी में नामजद एंटरटेनमेंट और इवेंट मैनेजमेंट फर्म ओनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ विजय नायर की ओर से महेंद्रू ने कथित तौर पर सिसोदिया के एक अन्य सहयोगी अर्जुन पांडे को लगभग 2 से 4 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।

सीबीआई इस मामले में पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और वे सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करने वाले हैं।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Delhi Chief Minister , New Delhi , Central Bureau of Investigation , CBI , Excise policy case , Arvind Kejriwal Aummoned by CBI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD