Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दिल्ली का भाग्य बदलने का दारोमदार वार्नर एन्ड कंपनी पर : अजित आगरकर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Ajit Agarkar, Delhi Capitals, Dc VS Srh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 14 Apr 2023

Last updated on: Apr 14, 2023, 00:00 IST

दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2023 में काफी खराब शुरूआत हुई है और उसने अब तक अपने चारों मैच गंवा दिए हैं। शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले सहायक कोच अजित आगरकर ने स्वीकार किया कि टीम का भाग्य अब डेविड वार्नर एन्ड कंपनी के हाथों में है कि वे मैच न जीत पाने के क्रम को बदलें।

आगरकर ने कहा, "इसे बदलना हमारे हाथों में है। हमें अपने अगले मैच में यह मौका मिला है। यदि हम अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलते हैं तो हम कुछ अंक हासिल कर सकते हैं। हम खिलाड़ियों की उनकी गलतियां दूर करने में मदद कर रहे हैं और जहाँ तक संभव हो सके उन्हें संगठित रखने का प्रयास कर रहे हैं।"

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ मैच में दिल्ली की टीम 19.4 ओवर में 172 रन पर सिमट गयी। एनरिक नोत्र्जे और मुस्तफिजुर रहमान डेथ ओवरों में शानदार थे लेकिन टिम डेविड ने कैमरून ग्रीन के साथ मुम्बई को जीत दिला दी। दिल्ली की यह लगातार चौथी हार रही और वह तालिका में सबसे नीचे है।

आगरकर ने कहा, "उम्मीद है कि हम जीत के करीब पहुँच रहे हैं। पिछले मैच में एक-दो गेंदें किसी भी तरफ जा सकती थीं। हम उतना अच्छा नहीं खेले जितना हम खेल सकते हैं। हम इस टीम के स्तर के बारे में जानते हैं लेकिन दुर्भाग्य से हमारा निष्पादन अच्छा नहीं रहा है।"

उन्होंने कहा, "बेंगलुरु एक अच्छी टीम है। पिछली बार वे प्लेऑफ में पहुंचे थे लेकिन हमारा ध्यान इस बात पर रहेगा कि दिल्ली कैपिटल्स के रूप में हम क्या कर सकते हैं। हम जानते हैं कि हम किसी भी दिन किसी भी टीम को हरा सकते हैं और हम यही करने की कोशिश करेंगे।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Ajit Agarkar , Delhi Capitals , Dc VS Srh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD