Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब नवीनतम विचारों और स्टार्टअप्स केंद्र के तौर पर उभर रहा है: अमन अरोड़ा

रोजग़ार सृजन मंत्री ने ‘‘वट एैन आईडिया-स्टार्टअप चैलेंज’’ मुकाबले के विजेताओं को इनाम बाँटे

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 12 Apr 2023

Last updated on: Apr 12, 2023, 00:00 IST

पंजाब को नवीनतम विचारों और स्टार्टअप्स का केंद्र बनाने सम्बन्धी मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के सपने को साकार करने के लिए पंजाब के रोजग़ार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने आज कहा कि ग्रामीण और दूर-दराज़ के क्षेत्रों में रहने वाले नौजवानों के कौशल को निखारने के लिए उपयुक्त माहौल विकसित किया जा रहा है।  

वह एैमिटी यूनिवर्सिटी, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) के ऑडीटोरियम हॉल में लोगों के भारी समूह को संबोधित कर रहे थे, जहाँ जि़ला प्रशासन, एस.ए.एस. नगर द्वारा जि़ला रोजग़ार एवं उद्यम ब्यूरो के सहयोग से यहाँ ‘‘वट एैन आईडिया! स्टार्टअप चैलेंज’’ का ग्रैंड फिनाले कराया गया था। ग्रैंड फिनाले के विजेताओं को प्रेरित करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि यह केवल एक शुरुआत है और उनके अलग और कीमती विचार उनको जि़ंदगी में सफलता की बड़ी ऊँचाईयों तक ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जि़ंदगी में बड़े लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए यह केवल आगे बढऩे का एक प्लेटफॉर्म है।  

डायरैक्टर रोजग़ार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण श्रीमति दीप्ति उप्पल ने कहा कि इस मुकाबले का मुख्य उद्देश्य, स्थानीय आबादी और विद्यार्थियों को कारोबार सम्बन्धी अपने नवीनतम विचारों को पेश करने और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने के लिए प्लेटफॉर्म प्रदान करना था। श्री अमन अरोड़ा ने इनोवेटिव स्टार्टअप आईडियाज़ के विजेताओं को इनाम बाँटते हुए उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।  

विद्यार्थी वर्ग में ‘डिजिटल चौकीदार’ प्रोजैक्ट के लिए रजत नारंग को 50,000 रुपए का पहला इनाम, कौशल मल्होत्रा ने ‘ऐरोजन’ स्टार्टअप प्रोजैक्ट के लिए 30,000 रुपए का दूसरा इनाम और जसप्रीत कौर ने पराली के नवीनतम प्रयोग के प्रोजैक्ट के लिए 20,000 रुपए का तीसरा इनाम जीता।ओपन वर्ग में डॉ. गौरी जयमुरूगन ने बायो-सनस्क्रीन के स्टार्टअप प्रोजैक्ट के लिए 50,000 रुपए का पहला इनाम, गौरव बाली ने केयरवैल 360 के स्टार्टअप प्रोजैक्ट के लिए 30,000 रुपए का दूसरा इनाम और सासवत पटनायक ने रैसनोट स्टार्टअप प्रोजैक्ट के लिए 20,000 रूपए का तीसरा इनाम जीता।  

इसके अलावा हरमनजोत कौर और उसकी टीम (सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल, मजातड़ी के विद्यार्थियों) को उनके अनूठे विचार ‘‘पढ़ाई की जि़द’’, जो उन्होंने जरूरतमंद वर्ग के बच्चों को पढ़ाने के लिए शुरू किया है, के लिए 8,000 रुपए का विशेष कंसोलेशन इनाम दिया गया।फ़ाईनल मुकाबले का निर्णय ज्वाइंट डायरैक्टर पी.एस.सी.एस.टी. डॉ. दपिन्दर बख्शी, सीनियर कंसलटेंट इनवैस्ट पंजाब श्री अंकुर कुशवाहा, टाईनर आर्थोटिक्स के श्री पारस बाफना, सीईओ जे.ए.एल. श्री बी.एस. आनन्द, मिशन डायरैक्टर-कम-सी.ई.ओ. इनोवेशन मिशन, पंजाब श्री सोमवीर आनंद और एंजल्स नेटवर्क के चंडीगढ़ ऑपरेशन्ज़ की प्रमुख श्रीमति नीतिका खुराना के ज्यूरी पैनल द्वारा दिया गया।  

जि़ला रोजग़ार एवं उद्यम ब्यूरो के सी.ई.ओ. अवनीत कौर, ए.डी.सी. (जी), अमनिन्दर कौर बराड़, डिप्टी डायरैक्टर डी.बी.ई.ई. श्रीमति मीनाक्षी गोयल और मोहाली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, मोहाली चैंबजऱ् ऑफ इंडस्ट्रीज़ एंड कॉमर्स, चनालो इंडस्ट्रियल एसोसिएशन और चीमा बोआयल्ज़ के प्रधान अपनी टीमों समेत इस समारोह में शामिल हुए।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD