Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डॉ. बलजीत कौर और लालजीत सिंह भुल्लर ने गाँव उसमां में 5 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनने वाले सरकारी बाल घर का रखा नींव पत्थर

पंजाब सरकार द्वारा राज्य में बच्चों, औरतों और बुज़ुर्गों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे हैं बहुपक्षीय प्रयास: डॉ. बलजीत कौर

Dr. Baljit Kaur, Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरन तारन , 11 Apr 2023

Last updated on: Apr 11, 2023, 00:00 IST

सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर और कैबिनेट मंत्री पंजाब स. लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा आज गाँव उसमां, जि़ला तरन तारन में लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से 4 कनाल में बनने वाले सरकारी बाल घर का नींव पत्थर रखा गया।  

 इस अवसर पर संबोधन करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत मान के नेतृत्व अधीन राज्य में बच्चों, औरतों और बुज़ुर्गों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए बहुपक्षीय प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग, पंजाब द्वारा बच्चों की सुरक्षा और कल्याण के लिए, बाल सुरक्षा योजना चलाई जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य 0 से 18 साल तक के जरूरतमंद बच्चों की सही देखभाल, सुरक्षा, विकास, इलाज और समाज में पुनर्वास करना है। 

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जुवेनाइल जस्टिस केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन एक्ट 2015 के अधीन राज्य में 07 सरकारी बाल घर चलाए जा रहे हैं। यह बाल घर बठिंडा, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, गुरदासपुर और होशियारपुर में स्थापित हैं। इन बाल घरों में अनाथ, बेसहारा और सुपुर्द किए गए बच्चों को रखने का प्रबंध है। इन बाल घरों में 238 बच्चे रह रहे हैं।  

 उन्होंने बताया कि जि़ला तरन तारन में कोई भी सरकारी या ग़ैर-सरकारी बाल घर न होने के कारण सरकार द्वारा 50 की क्षमता वाला लडक़ों के लिए बाल घर का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बाल घर में जरूरतमंद और बेसहारा बच्चों के रहन-सहन के लिए इमारत का निर्माण करने और अन्य ज़रूरी सुविधाओं के लिए लगभग 05 करोड़ रुपए की लागत आएगी। 

इस बाल घर में बच्चों के रहन-सहन, खाने-पीने, पढ़ाई, स्वास्थ्य सुविधाओं और सर्वांगीण विकास के लिए ज़रूरी सुविधाएँ मुफ़्त उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिससे कोई भी जरूरतमंद बच्चा सुरक्षा से वंचित न रहे।इस अवसर पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री पंजाब स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों का शिकार अनाथ और बेसहारा बच्चों की सुरक्षित देखभाल के लिए बाल घर हमारे इलाके की बहुत समय पुरानी माँग थी। 

उन्होंने कहा कि इस बाल घर के बनने से इलाके के अनाथ और बेसहारा बच्चों को रहन-सहन, खाने- पीने और पढ़ाई आदि की मुफ़्त सुविधा मिलेगी, जिससे वह समाज में अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें।उन्होंने कहा कि इस बाल घर की दो मंजि़ला इमारत का निर्माण कर जल्द ही इलाके के लोगों के सुपुर्द किया जाएगा, जिससे अनाथ और बेसहारा बच्चे यहाँ रह कर अपना जीवन बसर कर सकें। 

उन्होंने कहा कि बच्चों की 18 साल की उम्र तक का सारा ख़र्च सरकार द्वारा किया जायेगा और 18 साल के बाद बच्चे आत्मनिर्भर होकर समाज में अपना पुनर्वास करने के काबिल बन सकेंगे।इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर और स. लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा आंगनवाड़ी वर्करों की समस्याएँ भी सुनी गईं और सरकार द्वारा उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। 

इस अवसर पर करवाए गए संक्षिप्त समागम के दौरान माताओं और नवजात बच्चों को पोषण किटें और बेबी सूट भी बाँटे गए।इस दौरान हलका विधायक तरन तारन डॉ. कश्मीर सिंह सोहल, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट तरन तारन स. रजिन्दर सिंह उसमां, स. चरणजीत सिंह ज्वाइंट डायरैक्टर सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग पंजाब, एस.डी.एम. तरन तारन श्री रजनीश अरोड़ा और जि़ला बाल सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार के अलावा विभाग के अन्य अधिकारी और आदरणीय भी उपस्थित थे।  

 

Tags: Dr. Baljit Kaur , Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD