Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ का मंगलवार को 44वां दिन

लोगों के जोश और समर्थन के लिहाज से अब साफ है कि प्रदेश में अगली सरकार इनेलो की बनेगी: चौ. ओम प्रकाश चौटाला

Om Parkash Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

झज्जर , 11 Apr 2023

Last updated on: Apr 11, 2023, 00:00 IST

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 44वें दिन में प्रवेश कर गई। इनेलो की हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा को लेकर समूचे प्रदेशवासियों में न केवल उत्साह है बल्कि पार्टी का हर कार्यकर्ता भी जोश के साथ आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है और इसी जोश और समर्थन के लिहाज से अब साफ है कि प्रदेश में अगली सरकार इनेलो की बनेगी। 

यह बात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने कही। वे जिला झज्जर के बेरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुबलधनकलां में आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। अहम बात ये है कि जब इनेलो सुप्रीमो इस यात्रा के तहत गांव दुबलधनकलां पहुंचे तो लोगों के जोश और उत्साह का नजारा देखते ही बनता था। 

महिलाएं मंगल गीत गाकर यात्रा में पैदल चल रहे लोगों का उत्साहवर्धन कर रही थीं तो लोगों ने भी इनेलो सुप्रीमो के समर्थन में जोरदार जयघोष किए। इस स्वागत से अभिभूत हुए चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि अब समय बदलाव का है और इस बदलाव की बयार अब पूरे प्रदेश के साथ-साथ देशभर में अपना असर दिखा रही है।

उन्होंने कहा कि देश में इस तानाशाही सरकार का जाना तय है तो वहीं हरियाणा में भी लूट खसोट करने वाली इस गठबंधन सरकार का सूपड़ा साफ होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के चुनावों में जहां देश में एक नई सरकार बनेगी तो वहीं हरियाणा में इनेलो की सरकार होगी। 

उन्होंने वादा किया कि इनेलो की सरकार आने पर बेरी में शूगर मिल को स्थापित किया जाएगा और इसके साथ ही हरियाणा को एक विकसित राज्य बनाया जाएगा। युवाओं को रोजगार के साधन मिलेंगे तो वहीं कामगारों को काम के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा।

किसानों के लिए विशेष सुविधाओं और योजनाओं को लागू किया जाएगा तो हरियाणा में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और खेल को दुरुस्त किया जाएगा। चौटाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम मंत्री और हरियाणा की गठबंधन सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है।

 विपक्षी नेताओं को डराने और धमकाने का घिनौना खेल खेला जा रहा है मगर शायद ये भूल बैठे हैं कि यहां जनता सब हिसाब रखती है। उन्होंने कहा कि अब लोग न तो भाजपा के बहकावे में आएंगे और न ही कोई दूसरी पार्टियां अपने मंसूबों में कामयाब होगी क्योंकि लोगों का सब याद है कि जब इनेलो की सरकार थी तो सरकार उनके घर द्वार तक पहुंचती थी और आज जनता सरकार के दरबार तक नहीं पहुंच पाती क्योंकि रास्ते में इतने रोड़े हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों को अपने हक अधिकार के लिए दर-दर ठोकरें खानी पड़ रही है, कहीं कोई सुनवाई नहीं है। ग्राम पंचायतों से लेकर हर वर्ग के लोग सडक़ों पर आंदोलन की राह पकड़े हुए हैं मगर ये सरकार अब तक सुध नहीं ले रही। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने सवाल किया कि जब हरियाणा में लाखों युवक बेरोजगार हैं, मजदूरों के पास काम नहीं है, किसान परेशान है, आम आदमी महंगाई की मार झेल रहा है, स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक की सुविधाएं नहीं है, विभागों में कर्मचारियों का टोटा है तो फिर हरियाणा पर इतना कर्जा कैसे चढ़ गया जब ये पैसा लोगों की सहुलियतों पर खर्च ही नहीं हुआ तो? 

उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है और लोग स्वयं भी अपनी बही खाता लेकर बैठे हैं। सत्ता के इन अहंकारियों को अपनी गलत और फरेब वाली नीति का खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा।

 

Tags: Om Parkash Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD