Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मोंटे कार्लो मास्टर्स : डोमिनिक थिएम ने रिचर्ड गास्के को हराया

Sports News,Tennis, Tennis Player, Monte Carlo Masters, Richard Gasquet, Dominic Thiem
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोंटे कार्लो , 11 Apr 2023

Last updated on: Apr 11, 2023, 00:00 IST

विश्व के पूर्व तीसरे नंबर के खिलाड़ी डोमिनिक थिएम ने मोंटे कार्लो मास्टर्स के ओपनिंग राउंड में फ्ऱांस के रिचर्ड गास्के को 6-1, 6-4 से हरा दिया। यह थिएम की 2021 के बाद किसी एटीपी मास्टर्स में पहली जीत है। थिएम ने सोमवार को एक घंटे 29 मिनट में गास्के को करारी शिकस्त दी। 

उन्होंने इस स्तर पर अपने पिछले पांच मैच गंवाए हैं। उन्होंने कलाई की चोट से पहले मई 2021 में मार्टन फुकसोविक्स को रोम में हराया था।29 वर्षीय थिएम ने मैच में 18 विनर्स लगाते हुए जीत हासिल की और गास्के के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 3-2 पहुंचा दिया।

उन्होंने गास्के से पिछले तीन मुकाबले जीते हैं।थिएम का अगला मुकाबला छठी सीड होल्गर रुने से होगा।अन्य मैचों में ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर ने पहले राउंड में तीन बार के ग्रैंड स्लैम विजेता एंडी मरे को हरा दिया।14वीं सीड मिनौर ने विश्व के 54वें नंबर के खिलाड़ी मरे को 86 मिनट में 6-1 6-3 से हराया।

मिनौर ने सत्र की 13वीं टूर स्तर की जीत के बाद मरे के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 3-0 पहुंचा दिया है। मिनौर का अगला मुकाबला जर्मनी के जान- लेनार्ड स्टफ से होगा जिन्होंने स्पेन के अलबर्ट रामोस-विनोलास को 6-4, 6-3 से हराया। दूसरी तरफ पूर्व चैंपियन स्टेनिस्लास वावरिंका ने हॉलैंड के टेलन ग्रीक्सपुर को तीन सेटों में 5-7, 6-3, 6-4 से हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली। वावरिंका के सामने दूसरे दौर में अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज की चुनौती होगी।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Monte Carlo Masters , Richard Gasquet , Dominic Thiem

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD