Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ ज़ेड-मोड़ सुरंग का निरीक्षण किया

Nitin Gadkari, Manoj Sinha, Lieutenant Governor J&K, Raj Bhavan, Jammu, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Ganderbal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गांदरबल , 10 Apr 2023

Last updated on: Apr 10, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ सड़क परिवहन एवं राजमार्ग की संसदीय सलाहकार समिति के सदस्यों की उपस्थिति में श्रीनगर-लेह राजमार्ग (एनएच-1) पर भू-रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ज़ेड-मोड़ सुरंग का निरीक्षण किया। जम्मू-कश्मीर में 25 हजार करोड़ रुपये की लागत से 19 सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है। 

इसके तहत 2680 करोड़ रुपये की लागत से 6.5 किलोमीटर लंबी जेड-मोड़ टनल व अप्रोच रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह 2-लेन की सड़क सुरंग कश्मीर के गांदरबल जिले में गगनगीर और सोनमर्ग के बीच पर्वतीय ग्लेशियर थजीवास ग्लेशियर के नीचे बनाई जा रही है।

जेड-मोड़ सुरंग परियोजना के तहत, 7.5 मीटर की संशोधित हॉर्स शू शेप एस्केप टनल, 8.3 मीटर डी-आकार की वेंटिलेशन टनल, 110 मीटर और 270 मीटर की 2 प्रमुख पुलिया, 30 मीटर की 1 छोटी पुलिया के साथ कुल 10.8 मीटर की एक मुख्य सुरंग प्रस्तावित है। जेड मोड़ टनल का अब तक 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। दिसंबर 2023 तक इस सुरंग को समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है।

जेड-मोड़ टनल में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाया गया है जिससे ट्रैफिक को नियंत्रित करने में आसानी होगी। इसके साथ ही डेडिकेटेड एस्केप टनल के जरिए ट्रैफिक की सुविधा होगी। जेड-मोड़ सुरंग सोनमर्ग पर्यटक शहर को हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। 

इस परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान उत्पन्न मलबे का उपयोग रास्ते की सुविधाओं और क्षेत्र के विकास के लिए किया गया है।जेड-मोड़ सुरंग का क्षेत्र रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके निर्माण से श्रीनगर और कारगिल के बीच निर्बाध संपर्क सुनिश्चित होगा और श्रीनगर और लेह के बीच यात्रा के समय में भी काफी कमी आएगी। 

यह सुरंग पूरे क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी। थजीवास ग्लेशियर और सिंध नदी पर व्हाइटवाटर राफ्टिंग जैसी गतिविधियों सहित सोनमर्ग में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।

 

Tags: Nitin Gadkari , Manoj Sinha , Lieutenant Governor J&K , Raj Bhavan , Jammu , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Ganderbal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD