Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के करीबी सहयोगी पपलप्रीत सिंह को अमृतसर से किया गिरफ्तार

आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया गया है: आईजीपी सुखचैन गिल

  Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Amritsar Police, Amritsar, Papalpreet Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/अमृतसर , 10 Apr 2023

Last updated on: Apr 10, 2023, 00:00 IST

पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मुख्यालय डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि एक बड़ी सफलता में, पंजाब पुलिस ने सोमवार को अमृतसर के कत्थूनंगल इलाके से पपलप्रीत सिंह के रूप में पहचाने गए अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत हिरासत में लिया गया है।

आईजीपी सुखचैन गिल ने चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस की टीमें चल रहे विशेष अभियान के बीच कुछ महत्वपूर्ण सुरागों पर काम कर रही हैं।आईजीपी ने कहा, ‘‘माननीय मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के निर्देश पर और डीजीपी पंजाब गौरव यादव के मार्गदर्शन में पंजाब पुलिस ने अमृतसर ग्रामीण पुलिस द्वारा अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी पपलप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।’’ उनके साथ डीआईजी बॉर्डर रेंज नरिंदर भार्गव भी उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि आरोपी पपलप्रीत सिंह पंजाब पुलिस को छह आपराधिक मामलों में वांछित था। उन्होंने कहा कि कानून के मुताबिक आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस बीच, आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने सभी पंजाबियों से राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने एवं फर्जी खबरों और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और पूरी तरह से स्थिर है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar , Papalpreet Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD