Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

दाएं हाथ के बल्लेबाजों की भरमार हैदराबाद को ले डूबेगी : टॉम मूडी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Tom Moody, Srh, Sunrisers hyderabad, Tom Moody SRH
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 08 Apr 2023

Last updated on: Apr 08, 2023, 00:00 IST

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली पांच विकेट की हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी चर्चा का केंद्र बिंदु बन गई है। वह एक धीमी पिच पर 20 ओवरों में महज 121 रन ही बनाए पाए और उनके पूर्व मुख्य कोच टॉम मूडी मानते हैं कि बल्लेबाजी क्रम में दाएं हाथ के बल्लेबाजों की भरमार हैदराबाद के लिए चिंता का सबब है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो टाइम आउट पर मूडी ने बात करते हुए कहा, "मुझे सबसे अधिक यह बात खटक रही है कि नीलामी के बाद भी उनकी टीम दाएं हाथ के बल्लेबाजों से भरी हुई थी। उन्होंने निकोलस पूरन को रिलीज कर दिया जिन्होंने विनिंग रन बनाए (शुक्रवार को लखनऊ में) और उनके बदले वह 30 फीसदी अधिक महंगे खिलाड़ी (हैरी ब्रूक) को लेकर आए जोकि खुद एक दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। 

उन्होंने अभिषेक शर्मा को एकादश से बाहर रखा जोकि एक और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। लखनऊ जैसी धीमी पिच पर हैदराबाद को अपनी वन डाइमेंशनल बल्लेबाजी लाइन अप का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।"लखनऊ के विरुद्ध हैदराबाद की टीम में वॉशिंगटन सुंदर के तौर पर सिर्फ एक बाएं हाथ का बल्लेबाज खेल रहा था। 

उन्होंने अभिषेक शर्मा की जगह पर अनमोलप्रीत सिंह के साथ जाना अधिक पसंद किया। पिछले सीजन में हैदराबाद के पास पूरन, अभिषेक और वॉशिंगटन जैसे बाएं हाथ के बल्लेबाज थे।लखनऊ के गेंदबाजों के खिलाफ हैदराबाद के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। बाएं हाथ के स्पिनर क्रुणाल पांड्या, लेग स्पिनर अमित मिश्रा और रवि बिश्नोई, तीनों ने ही दाएं हाथ के बल्लेबाजों को अपनी बाहर जाती गेंदों पर परेशान किया। 

लखनऊ के लिए इन्हीं तीनों गेंदबाजों ने अपने कोटे के ओवर पूरे किए और संयुक्त रूप से इन्होंने 12 ओवर डाले जिसमें कुल 64 रन देकर 6 विकेट झटके।पंजाब और गुजरात के मुकाबले लखनऊ ने भले ही एक मैच कम खेला हो लेकिन बेहतर नेट रन रेट होने के चलते लखनऊ अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज हो गई है। 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर दीप दासगुप्ता मानते हैं कि लखनऊ की टीम इतनी संतुलित है कि ऐसा हो सकता है कि उन्हें कुछ मैचों में तो इंपैक्ट प्लेयर तक की जरूरत महसूस न हो।मार्क वुड और आवेश खान के चोटिल होने के बावजूद लखनऊ के गेंदबाज हावी रहे। 

इन फॉर्म काइल मेयर्स के ऑल राउंड स्किल के चलते क्विंटन डि कॉक भी प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह नहीं बना पाए। यहां तक कि उनके इंपैक्ट प्लेयर आयुष बदोनी तक की बल्लेबाजी करने की नौबत नहीं आई।दीप ने कहा, "बैक अप खिलाड़ियों सहित लखनऊ ने हर खांचे को भर रखा है। 

इंपैक्ट प्लेयर को भूल जाइए, अगर वह इंपैक्ट प्लेयर के बिना भी खेलें तब भी उनकी टीम काफी अच्छी है, चाहे वह बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी। पिछले साल मेगा ऑक्शन में ही उन्होंने एक बेहद अच्छी टीम चुनी और आज भी उन्होंने परिस्थितियों को बखूबी भांपा। उन्हें क्यूरेटर्स से वही मिला जो वो चाहते थे।"

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिचें लाल और काली मिट्टी से तैयार की जाने वाली दो अलग अलग पिचें होती हैं। एक तरफ दिल्ली के खिलाफ अपने पहले मैच में उन्होंने लाल मिट्टी की पिच पर 193 रन बनाए तो वहीं शुक्रवार को हैदराबाद के खिलाफ वह काली मिट्टी से तैयार की गई पिच पर खेले। 

दो अलग अलग तरह की पिचें लखनऊ के लिए अपनी और विपक्षी टीम की मजबूती के हिसाब से पिचें तैयार करने का विकल्प देती हैं।दीप ने कहा, "उनके पास ऐसा करने का विकल्प और सुविधा दोनों है। भारत में ऐसे कुछ ही वेन्यू हैं, जहां दो अलग अलग तरह की पिचें तैयार की जा सकती हैं। 

अहमदाबाद में भी काली और लाल मिट्टी की पिचें तैयार करने का विकल्प है।"मूडी ने कहा, "अपने घरेलू मैदान पर होम एडवांटेज का फायदा उठाने में कोई समस्या नहीं है। उन्हें संभवत: मैच से 24 से 48 घंटे पहले पता चल गया होगा कि वुड मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे और इसके बाद उन्होंने इस पिच पर खेलने की पुष्टि की होगी।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Tom Moody , Srh , Sunrisers hyderabad , Tom Moody SRH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD