Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ का शनिवार को 41वां दिन

इनेलो सुप्रीमो के नेतृत्व में कांग्रेस, जेजेपी और भाजपा को छोड़ सैकड़ों लोग इनेलो में हुए शामिल

Om Parkash Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दादरी , 08 Apr 2023

Last updated on: Apr 08, 2023, 00:00 IST

‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को 41वें दिन में प्रवेश कर गई। इनेलो सुप्रीमो एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि आज भाजपा राज में देश और प्रदेश विकास की डगर से हटकर विनाश के पथ पर है। भाजपा की सरकारों ने झूठ-फरेब की राजनीति को अंजाम देते हुए सभी वर्गों को बर्बादी की राह पर लाकर खड़ा कर दिया है मगर अब देश और प्रदेश के पास पुन: बदलाव का अवसर आ रहा है। 

बदलाव की इसी लड़ाई को लेकर इनेलो हरियाणा में परिवर्तन पदयात्रा निकाल रही है। यह यात्रा तभी सार्थक रूप लेगी जब हर व्यक्ति एक संकल्प के साथ इनेलो का समर्थन करे। वे दादरी जिले के गांवों में आयोजित सभाओं को संबोधित कर रहे थे। जब चौ. ओमप्रकाश चौटाला लोगों के बीच पहुंचे तो लोगों ने बड़े उत्साह के साथ नारे लगाते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसके अलावा चौ. ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने अन्य राजनीतिक पार्टियों को छोड़ते हुए इनेलो का झंडा थामा। इन लोगों में बाढडा हलके के गांव हुई से अजीत सिंह नंबरदार व गांव जगरांवबास से पूर्व सरपंच जगदीश ने कांग्रेस को अलविदा कहते हुए इनेलो सुप्रीमो व अर्जुन चौटाला के नेतृत्व में इनेलो का दामन थामा।सतवीर सिंह मांडवा पूर्व जिला परिषद सदस्य, देवीलाल मांडवा, नरेन्द्र मांडवा, महेंद्र मांडवा,सरपंच प्रदुम्न शर्मा, खेताराम पूर्व सरपंच, देशराम, कमल सिंह, प्रेम, रोहताश, सोमवीर, सतवीर, मोनू, रामफल, कर्मवीर प्रजापत, सुन्दर, मीर सिंह धानक सहित सैकड़ों लोग जेजेपी को अलविदा कह सुरेश मान पूर्व चेयरमैन ब्लाक समिति बाढडा के आवास पर इनेलो सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

इनके अलावा समाजसेवी मनोज जेवली रामकुमार जेवली, विलास, धर्मवीर सिंह, मुकेश, नरेंद्र, मुनेश, राकेश, पवन, सोनू, सुनील, मोहित नंबरदार, कुलदीप, सुरेंद्र, संदीप, वीरेंद्र व उनके साथियों ने बीजेपी छोडक़र इनेलो का दामन थाम लिया। इन सभी लोगों का स्वागत करते हुए इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा निरंतर एक सफल मुकाम की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है क्योंकि जहां इस यात्रा में सैकड़ों लोग पैदल चल रहे हैं तो वहीं जहां जहां भी यह यात्रा पहुंची है लोगों ने इनेलो में शामिल होने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि आज इनेलो का हर समर्थक एक संकल्प के रूप में पदयात्रा में चलता हुआ इस बात को प्रमाणित करता हुआ दिखाई दे रहा है कि देश और प्रदेश एक बहुत बड़ा बदलाव चाहता है और बदलाव के इस समय में इनेलो एक इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा इनेलो में शामिल होने से जहां इनेलो दिनोंदिन मजबूत होती जा रही है तो वहीं जनविरोधी सरकारों को उखाड़ फैंकने के संकल्प को भी मजबूती मिल रही है। 

उन्होंने देश और प्रदेश में चल रही गठबंधन की चर्चाओं के संदर्भ में कहा कि इनेलो को गठबंधन से परहेज नहीं है और समान विचारधारा वाली पार्टियों के लिए गठबंधन के द्वार खुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों से मतभेद होना अलग बात है लेकिन वे मनों में भेद नहीं रखते। उन्होंने कहा कि आने वाला समय निश्चित तौर पर इनेलो का ही है और लोग इस पदयात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह यात्रा ही देश और प्रदेश में एक नया इतिहास रचेगी।

 

Tags: Om Parkash Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD