Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदेश में उद्योगों को प्रफुल्लित करने में नहीं छोड़ी जा रही है कोई कमी: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा

1500 करोड़ रुपए की लागत से होशियारपुर में ही सोनालिका इंडस्ट्री करेगी अपना विस्तार: वाइस चेयरमैन योजना बोर्ड अमृत सागर मित्तल

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur,  Himanshu Aggarwal, Harbir Singh, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 08 Apr 2023

Last updated on: Apr 08, 2023, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि प्रदेश में मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार उद्योगों को प्रफुल्लित करने व उनके विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रही है। प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत उद्योगों को मिलने वाली क्लीयरेंस को काफी आसान कर दिया गया है। 

वे ‘होशियारपुर लार्ज एंड मीडियम इंडस्ट्री एसोसिएशन’ की वार्षिक बैठक के दौरान आयोजित समागम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान प्रदेश आर्थिक नीति व योजना बोर्ड और सोनालिका उद्योग के वाइस चेयरमैन(कैबिनेट मंत्री दर्जा) अमृत सागर मित्तल, विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत सिंह, मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर एडिशनल एडवोकेट जनरल पंजाब एडवोकेट इंद्रपाल सिंह, डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल, डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर हिमांशु अग्रवाल, डिप्टी कमिश्नर पठानकोट हरबीर सिंह, एस.डी.एम. प्रीत इंदर सिंह बैंस, एसोसिएसशन के अध्यक्ष आई.एम.जे.एस. सिद्धू, महासचिव तरुण चावला के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से बिजनेस फस्र्ट पोर्टल के माध्यम से सिंगल विंडो सिस्टम चलाया जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से औद्योगिक ईकाइयां व अन्य संस्थान अलग-अलग रेगुलेटरी क्लीयरेंस व सेवाएं आनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से सरकार की ओर से करीब 117 प्रकार की सेवाएं दी जा रही हैं, जिनमें रेगुलेटरी क्लीयरेंस जैसे कि चेंज आफ लैंड यूज, प्रदूषण, फायर, ब्यायलर रजिस्ट्रेशन आदि व अलग-अलग तरह की सर्विसेज जैसे कि सोसायटी रजिस्ट्रेशन, शाप एसटैबलिशमेंट, इंडस्ट्रीयल प्लांट अलाटमेंट, ब्यायलर रिन्यू, प्रदूषण सर्टिफिकेट रिन्यू, एक्साइज व टैक्सेशन संबंधी सर्विसेज आदि एक ही पोर्टल पर मुहैया करवाई जा रही है।

प्रदेश आर्थिक नीति व योजना बोर्ड और सोनालिका उद्योग के वाइस चेयरमैन(कैबिनेट मंत्री दर्जा) अमृत सागर मित्तल ने कहा कि 1500 करोड़ रुपए की लागत से होशियारपुर में ही सोनालिका अपने उद्योग का विस्तार करेगी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास को लेकर पंजाब सरकार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आने वाले समय में नए उद्योग स्थापित करने वालों को काफी लाभ मिलेगा।  

इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने जिले की औद्योगिक इकाईयों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिले के नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाने में इंडस्ट्रीज ने बेहतरीन भूमिका निभाई है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार के निर्देशों पर उद्योगों को जिला प्रशासन की ओर से हर जरुरी सहायता मुहैया करवाई जाएगी।

इस मौके पर जी.एम. जिला उद्योग केंद्र अरुण कुमार, जी.एन.ए ग्रुप के एम.डी गुरदीप सिंह सीहरा, वर्धमान र्यानज एंड थ्रैड्ज ग्रुप के एम.डी. संजीव नरुला, सोनालिका ग्रुप के डायरेक्टर अक्षय सांगवान, वासल एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन संजीव वासल, डी.ए.वी. कालेज मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष डा. अनूप कुमार, सोनालिका ग्रुप के वाइस प्रेजीडेंट अतुल शर्मा, जे.एस.चौहान के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur , Himanshu Aggarwal , Harbir Singh , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD