Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पार्टी करमजीत कौर चौधरी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट और तैयार: कांग्रेस नेता

सुशील रिंकू का आम आदमी पार्टी में शामिल होना दिखाता है कि आप को उपचुनाव के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहा: कांग्रेस नेता

Karamjit Kaur Chaudhary, Vikramjit Singh Chaudhary, Congress, Punjab Congress
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 05 Apr 2023

Last updated on: Apr 05, 2023, 00:00 IST

पूर्व विधायक सुशील रिंकू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद, जालंधर के पूर्व नगर पार्षदों सहित कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को कहा कि पार्टी एकजुट है और करमजीत कौर चौधरी की जीत सुनिश्चित करने के लिए तैयार है।सुशील रिंकू के विधानसभा क्षेत्र जालंधर पश्चिम के करीब एक दर्जन नगर पार्षदों ने कांग्रेस भवन में बैठक कर कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान किया।

इस अवसर पर बोलते हुए एक पार्षद ने कहा कि हम जालंधर के लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी के अभियान के साथ मजबूती से खड़े हैं। हम उनका समर्थन करने और आगामी उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सुशील रिंकू का आम आदमी पार्टी में शामिल होना दर्शाता है कि आप को उपचुनाव के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा, "सुशील रिंकू का 'आप' में शामिल होना कांग्रेस पार्टी के लिए नहीं बल्कि 'आप' के लिए एक झटका है। यह दर्शाता है कि तथाकथित 'बदलाव पार्टी' को  जालंधर से चुनाव लड़ने के लिए अपनी पार्टी में से कोई भी उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिल रहा और वो अन्य पार्टियों के नेताओं को अपनी पार्टी में भर्ती करने के लिए मजबूर हैं। 

ऐसा लगता है कि उन्हें अपने नेताओं पर बिल्कुल भरोसा नहीं है।"उन्होंने आगे कहा कि 'आप' में शामिल होने के बाद सुशील रिंकू के 'आप' नेताओं के विरुद्ध और 'आप' नेताओं के सुशील रिंकू के खिलाफ आलोचनात्मक बयानों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं और वो इन नेताओं के दोगलेपन को दर्शाते हैं।

इस अवसर पर फिल्लौर विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) अध्यक्ष रजिंदर बेरी, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर, कांग्रेस (शहरी) उपाध्यक्ष पवन कुमार, जालंधर पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष हरीश ढल्ल, पूर्व कांग्रेस (शहरी) उपाध्यक्ष हरजिंदर लाडा, पार्षद बंटी नीलकंठ, बलविंदर कौर लाडा, तरसेम लखोत्रा, बचन लाल, अनमोल ग्रोवर, जगदीश समराये और नवदीप जरेवाल पुत्र अनीता मिंटू (सभी पार्षद) मौजूद थे।

 

Tags: Karamjit Kaur Chaudhary , Vikramjit Singh Chaudhary , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD