Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अमन अरोड़ा द्वारा डिप्टी कमिश्नरों को सेवा केन्द्रों के ज़रिये समयबद्ध तरीके से सेवाएं यकीनी बनाने के आदेश

सेवाओं में देरी, अनावश्यक दस्तावेज़ मांगने और अनुचित ऐतराज़ लगाने पर होगी सख़्त कार्यवाही: प्रशासनिक सुधार मंत्री की चेतावनी

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Apr 2023

Last updated on: Apr 03, 2023, 00:00 IST

राज्य के सेवा केन्द्रों में लोगों को निर्धारित समय-सीमा में निर्विघ्न सेवाएं यकीनी बनाने के मकसद के साथ पंजाब के प्रशासनिक सुधार और जन शिकायत निवारण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने समूह डिप्टी कमिश्नरों को हिदायत की कि वे सेवा केन्द्रों के द्वारा मुहैया करवाई जा रहीं सेवाएं में हो रही देरी की निरंतर निगरानी करें और लोगों को निश्चित समय के अंदर सेवाएं प्रदान करवाना यकीनी बनाएं। 

यहाँ मैगसीपा में वीडीयो कान्फ़्रेंस के द्वारा मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये श्री अमन अरोड़ा ने डिप्टी कमिश्नरों को सेवाएं मुहैया करवाने में देरी करने के आदी, अनावश्यक दस्तावेज़ों की माँग करने और फाइलों पर अनुचित ऐतराज़ लगाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की शिनाख़्त करने के लिए भी कहा। 

उन्होंने आम लोगों के लिए सेवाओं में विघ्न डालने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख़्त कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी। प्रशासकीय सुधार विभाग के अधिकारियों को सभी ऑफ़लाईन सेवाओं को कम से कम समय में ऑनलाइन करने के लिए कहते हुये कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ऑनलाइन सेवाएं व्यवस्था में पारदर्शिता लाकर आम आदमी को सशक्त बना रही हैं और इससे समाज के कमज़ोर वर्ग सरकार की विभिन्न जन कल्याण नीतियों और स्कीमों का समयबद्ध तरीके से लाभ लेते हैं। 

श्री अमन अरोड़ा ने समूह डिप्टी कमिश्नरों को कहा कि वे सेवा केन्द्रों में लोगों के लिए पीने वाले साफ़ पानी, एयर कंडीशनर, पंखे, कुर्सियों आदि समेत अन्य ज़रूरी सहूलतों की माँग भेजें जिससे उनको बनते फंड मुहैया करवाए जा सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों को उनके घर के नज़दीक निर्विघ्न सेवाएं यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है जिससे लोगों को सरकारी स्कीमों और सेवाओं का लाभ लेने में किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। 

अच्छी कारगुज़ारी वाले जिलों गुरदासपुर, जालंधर और मानसा के डिप्टी कमिश्नरों की सराहना करते हुये श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि बाकी ज़िलों को भी इनकी तरह जन सेवाओं सम्बन्धी लम्बित पड़े मामलों को घटाने और कंट्रोल करने के लिए उचित प्रयास करने चाहिएं। उन्होंने सेवा केन्द्रों में सेवाओं में देरी को बिल्कुल ख़त्म करने के लिए ज़रुरी यत्न करने के सुझाव भी दिए। 

सेवा केन्द्रों के बारे पेशकारी देते हुये प्रशासकीय सुधार विभाग के प्रमुख सचिव श्री तेजवीर सिंह और डायरैक्टर श्री गिरिश दियालन ने सेवा केन्द्रों के स्टाफ को हिदायत की कि सभी ज़रुरी दस्तावेज़ मुकम्मल होने और चैकलिस्ट सही ढंग के साथ भरने के उपरांत ही फाइल मंज़ूर की जाये। 

श्री तेजवीर सिंह ने स्पष्ट किया कि जानबुझ कर काम को लटकाने और कोताही करने वाले अमले के साथ सख़्ती से निपटा जायेगा क्योंकि ऐसे व्यवहार के कारण लोगों की होने वाली अनावश्यक परेशानी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD