Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

निजी स्कूलों की तरफ से किताब और फंडों के नाम पर की जा रही लूट को रोकने के लिए शिक्षा मंत्री टास्क फोर्स का गठन : हरजोत सिंह बैंस

[email protected] के द्वारा विद्यार्थी और माता-पिता कर सकते हैं निजी स्कूलों की तरफ से की जा रही लूट की शिकायत

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Apr 2023

Last updated on: Apr 01, 2023, 00:00 IST

पंजाब राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज पंजाब राज्य के निजी स्कूलों की तरफ से किताब और फंडों के नाम पर की जा रही लूट का सख़्त नोटिस लेते हुये इस लूट को रोकने के लिए शिक्षा मंत्री टास्क फोर्स का गठन किया है।शिक्षा मंत्री टास्क फोर्स राज्य के हरेक जिले में बनाई गई है जिसमें उस जिले के तीन- तीन प्रिंसिपलों को शामिल किया गया है। 

यह टास्क फोर्स शिक्षा मंत्री को प्राप्त शिकायत की जांच का काम करेगी और अपनी रिपोर्ट रेगुलेटरी अथॉरिटी को सौंपेगी।इस फ़ैसले सम्बन्धी एक वीडियो संदेश के द्वारा जानकारी देते हुये पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि बीते कई दिनों से निजी स्कूलों की तरफ से किताबों/कापियों और अलग-अलग फंडों के नाम और माता-पिता की लूट करने की शिकायतें मिल रही थीं। 

इस सम्बन्धी कुछ दिन पहले राज्य के समूह ज़िला शिक्षा अफ़सरों के द्वारा निजी स्कूलों को एक पत्र जारी करके स्कूल रेगुलेटरी अथॉरिटी की तरफ से किताबों/ कापियों और फीस/फंडों सम्बन्धी हिदायतों की पालना करने के लिए कहा गया था।उन्होंने बताया स्कूलों की तरफ से की जा रही लूट सम्बन्धी मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी शिकायत मिलीं हैं। 

जिनका मुख्यमंत्री ने गंभीर नोटिस लेते हुये हिदायत की कि महंगे प्रकाशकों की किताबें लगा कर निजी स्कूलों की तरफ से की जाती लूट को हरगिज़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।स. बैंस ने कहा कि उनको यह जानकर बहुत हैरानी हुई है कि निजी स्कूलों की तरफ से एक क्लास की किताबें ही 7000 रुपए की बेची जा रही हैं जिनमें पहली कक्षा के गणित विषय की किताब ही 600 रुपए की है।

स्कूल शिक्षा मंत्री की तरफ से निजी स्कूलों के मालिकों और मैनेजमैंटों को हिदायत की कि वह स्कूलों में सिर्फ़ एन. सी. ई. आर. टी. की ही किताबें लगाएं।स. बैंस ने कहा कि नियमों अनुसार छोटे शहरों में स्थित स्कूल को तीन से पाँच दुकान के नाम स्कूल के बाहर लिख कर लगाने होते हैं और बड़े शहरों, जैसे लुधियाना, जालंधर और अमृतसर आदि भी बीस-बीस दुकानों की लिस्ट स्कूल के बाहर लगानी होती है जहाँ से विद्यार्थी किताब खरीद सकें।

उन्होंने इस मौके पर  [email protected] ईमेल भी जारी की जिसके द्वारा विद्यार्थी और माता-पिता निजी स्कूलों की तरफ से की जा रही लूट की शिकायत सीधे तौर पर शिक्षा मंत्री को कर सकते हैं।

उन्होंने समूह निजी स्कूलों के प्रबंधकों को हिदायत की कि वह 30 अप्रैल, 2023 तक नियमों अनुसार स्कूल की तरफ से की गयी फीस/ फंडों की वृद्धि, स्कूल के इंफ्रास्ट्रक्चर सम्बन्धी सम्बन्धित जानकारी भर कर जमा करवाएं। उन्होंने यह भी कहा निजी स्कूलों की तरफ से जमा करवाई गई जानकारी सम्बन्धी औचक जांच भी करवाई जायेगी।

स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि भगवंत मान सरकार राज्य की शिक्षा को व्यापार नहीं बनने देगी। हर काम कानून और नियमों अनुसार होगा और इनका उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD