Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

इस सत्र में शुभमन गिल बना सकते हैं 600 रन: पार्थिव पटेल

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Shubman Gill, Parthiv Patel
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Apr 2023

Last updated on: Apr 01, 2023, 00:00 IST

गत चैंपियन गुजरात टाइटंस ने 2023 आईपीएल में अपने अभियान की शानदार शुरूआत करते हुए चार बार के विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया। चेन्नई के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में चार चौकों और नौ छक्कों की मदद से 92 रन बनाये जिसकी बदौलत चेन्नई ने स्कोरबोर्ड पर 178 रन का स्कोर खड़ा किया। 

गुजरात ने शुभमन गिल के 36 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से बने 63 रन की बदौलत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लक्ष्य को हासिल कर लिया। गुजरात के राशिद खान को उनके आलराउंड प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला। 

राशिद अली ने मोईन अली और बेन स्टोक्स के महत्वपूर्ण विकेट लिए और तीन गेंदों में नाबाद 10 रन बनाये। जियोसिनेमा के आईपीएल विशेषज्ञ पार्थिव पटेल ने गायकवाड की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा, "ऐसा लग रहा था कि गायकवाड टीम के अन्य बल्लेबाजों के मुकाबले एक अलग ही विकेट पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।"

जियोसिनेमा के आईपीएल विशेषज्ञ अनिल कुंबले ने गायकवाड के नौ छक्के मारने की सराहना करते हुए कहा, "हम उन्हें छक्के मारने से जोड़कर नहीं देखते हैं लेकिन पारी में नौ छक्के मारना अद्भुत है। उन्होंने पूरी तरह क्लीन हिटिंग की।"पटेल ने गुजरात की जीत की सराहना करते हुए कहा, "शुभमन गिल के लिए यह सत्र जबरदस्त होगा। 

गुजरात ने लक्ष्य का पीछा करने की शुरूआत शानदार ढंग से की। रिद्धिमान साहा को पहले छह ओवर में अपने शॉट खेलने का लाइसेंस मिला हुआ था। इस विकेट पर लक्ष्य औसत से कम था, इसलिए अच्छी शुरूआत जरूरी थी। गुजरात को यह शुरूआत मिली और उसने इस लय को बरकरार रखा। 

शुभमन गिल ने वही किया जो हम उनके बारे में जानते हैं। वह अपनी अंतर्राष्ट्रीय फॉर्म को आईपीएल में ले गए। हम इस बार गिल के लिए 600 रन का सत्र देख सकते हैं। "कुंबले ने भी गिल की तारीफ करते हुए कहा कि यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत है कि उन्होंने इतनी अच्छी शुरूआत की है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Shubman Gill , Parthiv Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD