Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

सीबीजी, सीजीडी परियोजनाओं के लिए निर्बाध क्लीयरेंस प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध : अमन अरोड़ा

अनुमति प्रक्रिया को समयबद्ध बनाने के लिए नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री और स्थानीय निकाय मंत्री निज्जर ने संयुक्त रूप से किया मंथन

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Dr. Inderbir Singh Nijjar, Inderbir Singh Nijjar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Mar 2023

Last updated on: Mar 31, 2023, 00:00 IST

राज्य में कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) प्रोजैक्टों की क्लीयरेंस प्रक्रिया में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए बैठकों के सिलसिले में पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने शुक्रवार को अनुमोदन प्रक्रिया को परेशानी मुक्त और समयबद्ध बनाने के लिए एक तंत्र विकसित करने के लिए वन एवं वन्यजीव और स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।

स्थानीय सरकार के अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए, श्री अमन अरोड़ा और उनके कैबिनेट सहयोगी श्री इंदरबीर सिंह निज्जर, स्थानीय निकाय मंत्री ने सैद्धांतिक रूप से सीजीडी पाइपलाइन्स बिछाने के लिए वार्षिक किराए की राशि की समीक्षा करने का निर्णय लिया है। बैठक के दौरान, उन्होंने सीबीजी और सीजीडी परियोजनाओं से संबंधित विभिन्न अंतर-विभागीय मुद्दों पर भी चर्चा की।

वित्त आयुक्त वन एवं वन्य जीव श्री विकास गर्ग और विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान सीबीजी और सीजीडी परियोजनाओं के लिए वन विभाग से अनुमति देने की समय-सीमा को कम करने का निर्णय लिया गया।श्री अमन अरोड़ा ने इस बात पर ज़ोर दिया कि निवेशकों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों द्वारा वसूले जाने वाले शुल्क को एक ही स्थान पर एकत्र किया जाना चाहिए। 

उन्होंने निदेशक पेडा को विभिन्न विभागों के पास लंबित सीबीजी और सीजीडी परियोजनाओं की एक सूची तैयार करने और अगले सप्ताह तक संबंधित विभागों को भेजने का भी निर्देश दिया, ताकि मंजूरी प्रक्रिया में तेज़ी लाई जा सके।उन्होंने आगे बताया कि राज्य की सीबीजी नीति तैयार करने के लिए जल्द ही सभी हितधारकों का एक कार्य समूह गठित किया जाएगा और समूह अप्रैल के अंत तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।

प्रमुख सचिव स्थानीय निकाय श्री विवेक प्रताप सिंह, एपीसीसीएफ श्री सौरभ गुप्ता, पीसीसीएफ श्री आर.के. मिश्रा, मुख्य वन्यजीव वॉर्डन श्री धरमिंदर शर्मा, टोरैंट गैस प्राइवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक श्री जिग्नेश वी. अग्रावत, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंधक श्री क्षितिज सनाध्या, वरिष्ठ प्रबंधक, थिंक गैस प्राइवेट लिमिटेड के उपाध्यक्ष श्री आर. महेश्वरन, जीए-हेड गुजरात गैस लिमिटेड श्री महेंद्र धा दुबे, प्रोजेक्ट मैनेजर थिंड ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड श्री गौरव काठपाल और प्रोजेक्ट हेड एवरएन्वायरो रिसोर्सेज़ मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड श्री पंकज कुमार भी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dr. Inderbir Singh Nijjar , Inderbir Singh Nijjar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD