Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आईपीएल 2023: ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह की जगह लेंगे अभिषेक पोरेल और संदीप वारियर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, Indian Premier League 2023, IPL 2023, Abhishek Porel, Sandeep Warrier, Rishabh Pant, Jasprit Bumrah
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Mar 2023

Last updated on: Mar 31, 2023, 00:00 IST

इंडियन प्रीमियर लीग की टीमों दिल्ली कैपिटल्स और मुम्बई इंडियंस ने चोटिल खिलाड़ियों ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह की जगह लेने के लिए अभिषेक पोरेल और संदीप वारियर के नामों की घोषणा की है। दिल्ली कैपिटल्स ने नई दिल्ली में सप्ताह लम्बे शिविर, जिसमें ट्रायल मैच भी शामिल थे, के बाद पोरेल को अनुबंधित किया। 

विकेटकीपर बल्लेबाज पोरेल ने बंगाल के लिए 16 प्रथम श्रेणी, तीन लिस्ट ए और इतने ही टी20 मैच खेले हैं। पोरेल के नाम 30.21 के औसत से घरेलू क्रिकेट में 695 रन हैं और उन्होंने विकेट के पीछे 58 कैच लपकने के अलावा आठ स्टंपिंग की हैं। वह 20 लाख रुपये की कीमत पर दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगे। 

पंत दिसम्बर 2022 में एक गंभीर कार दुर्घटना में लगी चोटों से उबर रहे हैं। दिल्ली के पास अब पोरेल, सरफराज खान, मनीष पांडेय और फिल साल्ट के रूप में चार विकेटकीपर हो गए हैं। दूसरी तरफ 2021 में भारत के लिए पदार्पण करने वाले वारियर मुम्बई टीम में बुमराह की जगह आएंगे। 

बुमराह पीठ की चोट के कारण पिछले वर्ष सितम्बर से एक्शन से बाहर हैं। घरेलू क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी दाएं हाथ के तेज गेंदबाज वारियर ने 200 से ऊपर मैच खेले हैं जिनमें से 68 टी20 में उन्होंने 62 विकेट लिए हैं। ओवरआल उनके तीनों फॉर्मेट में 362 विकेट हैं। वह 50 लाख रुपये की कीमत पर मुम्बई से जुड़ेंगे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2023 , IPL 2023 , Abhishek Porel , Sandeep Warrier , Rishabh Pant , Jasprit Bumrah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD