Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आईपीएल 2023 : यदि आप इम्पैक्ट प्लेयर की बात करते हैं तो हार्दिक पांड्या आदर्श इम्पैक्ट प्लेयर हैं : जहीर खान

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, Indian Premier League 2023, IPL 2023, Hardik Pandya, Zaheer Khan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 31 Mar 2023

Last updated on: Mar 31, 2023, 00:00 IST

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने हार्दिक पांड्या की आलराउंड क्षमता की तारीफ करते हुए उन्हें आदर्श इम्पैक्ट खिलाड़ी बताया है। पांड्या 2015 आईपीएल में चमके थे जब उन्होंने मुम्बई इंडियंस की खिताबी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। मुम्बई के साथ तीन और ट्रॉफियां जीतने के बाद पांड्या ने गुजरात टाइटंस की कप्तानी की और 2022 में पदार्पण सत्र में पहला खिताब दिलाया। 

गुजरात अपने खिताब बचाओ अभियान की शुरूआत शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से करेगा जिसमें पांड्या की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। जहीर ने कहा, "यदि आप इम्पैक्ट प्लेयर की बात करते हैं तो हार्दिक आदर्श इम्पैक्ट खिलाड़ी हैं। 

वह पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। इस फॉर्मेट में ऐसी जगह बल्लेबाजी करना आसान नहीं है जब आपको आखिरी के तीन या चार ओवर मिलते हैं और बड़े स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करनी होती है जबकि आपको 10 से 12 गेंदें खेलने को मिलती हैं।"उन्होंने स्पोर्ट्स 18 से कहा, "यह उनकी विशेषता है। 

उनकी हाथ की गति अद्भुत है और किसी बल्लेबाज के लिए ऐसी गति होना, बहुत कम खिलाड़ी ऐसा कर पाते हैं। गेंदबाजी करते समय भी वह किसी भी चरण में गेंदबाजी कर सकते हैं जो किसी टीम के लिए महत्वपूर्ण है।"जहीर ने पांड्या की कप्तानी क्षमता की भी तारीफ करते हुए कहा कि वह अपने आसपास के अनुभवी लोगों से सलाह लेते हैं। 

उन्होंने हार्दिक के प्रमुख कोच आशीष नेहरा के साथ संबंधों का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, "यदि आप पिछले आईपीएल को देंखें तो हार्दिक ने इससे पहले कभी कप्तानी नहीं की थी। यह आशीष नेहरा के लिए फायदे का सौदा रहा क्योंकि जब आप पहले कप्तान नहीं रहे हैं तो आप सबसे ज्यादा सीखने की कोशिश करते हैं। 

यही कारण है कि नेहरा और पांड्या पिछले सत्र में जोड़ी नंबर वन बनकर उभरे।"पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने हार्दिक को सम्पूर्ण पैकेज खिलाड़ी बताया और कहा कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी के गुण सीखे हैं। कुंबले ने कहा, "वह एमएस धोनी की तरह खेल को अच्छी तरह पढ़ते हैं, वह जिस अंदाज में बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हैं और अपने गेंदबाजी संसाधनों का इस्तेमाल करते हैं।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2023 , IPL 2023 , Hardik Pandya , Zaheer Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD