Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

स्पेन मास्टर्स: सिंधु, श्रीकांत, प्रणीत दूसरे दौर में, सात्विक-चिराग ने मैच छोड़ा

Sports News, Badminton, Badminton Player, PV Sindhu, Kidambi Srikanth, B Sai Praneeth, Spain Masters 2023, Madrid Spain Masters 2023, Satwiksairaj Rankireddy, Chirag Shetty
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Mar 2023

Last updated on: Mar 30, 2023, 00:00 IST

प्रमुख भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, किदाम्बी श्रीकांत और बी साई प्रणीत ने मैड्रिड स्पेन मास्टर्स 2023 के अपने एकल मैच जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है जबकि सात्विकसैराज रन्किरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने चोट के कारण अपना मैच छोड़ दिया है। 

दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता और विश्व रैंकिंग में 11वें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने स्विट्जरलैंड की जेंजीरा स्टडेलमैन को बुधवार रात 31 मिनट तक चले मुकाबले में 21-10, 21-14 से हराया। सिंधु की स्विस खिलाड़ी पर यह लगातार दूसरी जीत है। उन्होंने हाल में स्विस ओपन में स्टडेलमैन को हराया था। 

हाल में स्विस ओपन में पुरुष युगल खिताब जीतने वाले सात्विकसैराज और चिराग शेट्टी ने जापानी जोड़ी अयातो एंडो और युता तकयी के खिलाफ मुकाबले में सात मिनट के बाद ही सात्विक की चोट के कारण मैच छोड़ दिया। सात्विक ने मैच छोड़ने का कारण बताते हुए कहा, "मैं चोट से वापसी कर रहा था।

मैं मैच के लिए सौ फीसदी फिट नहीं था इसलिए मैं खुद पर ज्यादा जोर नहीं डालना चाहता था।"महिला युगल में गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली को जापान की जोड़ी से 21-18, 21-16 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले पुरुष एकल में 21वीं रैंकिंग पर फिसल चुके श्रीकांत ने थाईलैंड के सीथिकोम थम्मासिन को एक घंटे से अधिक समय तक चले कड़े मुकाबले में 21-11, 25-27, 23-21 से पराजित किया। 

बी साई प्रणीत ने चेक गणराज्य के जान लाउडा को 21-16, 18-21, 21-12 से हराया। आकर्षि कश्यप ने कनाडा की विश्व की 15वें नंबर की खिलाड़ी मिशेल ली को 12-21, 21-15, 21-18 से हराकर बड़ा अपसेट किया। अश्मिता चालिहा ने फ्ऱांस की लियोनिस हुएत को 21-12, 22-20 से हराया। मालविका बंसोड़, प्रियांशु राजावत और किरण जॉर्ज भी पहले दौर की बाधा पार करने में सफल रहे।

 

Tags: Sports News , Badminton , Badminton Player , PV Sindhu , Kidambi Srikanth , B Sai Praneeth , Spain Masters 2023 , Madrid Spain Masters 2023 , Satwiksairaj Rankireddy , Chirag Shetty

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD