Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लियोनल मैसी का 100वां अंतर्राष्ट्रीय गोल, अर्जेंटीना ने कुराकाओ को 7-0 से रौंदा

Sports News, Football, Football Player, Lionel Messi, Argentina, Curacao
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सेंटियागो डेल एस्टेरो (अर्जेंटीना) , 29 Mar 2023

Last updated on: Mar 29, 2023, 00:00 IST

स्टार स्ट्राइकर लियोनल मैसी ने अपना 100वां अंतर्राष्ट्रीय गोल दागा और अर्जेंटीना ने कुराकाओ को एकतरफा मैत्री मैच में 7-0 के बड़े अंतर से रौंद दिया। मैसी ने पहले हाफ में हैट्रिक जमाई और विश्व चैंपियन ने मंगलवार रात पहले 35 मिनट में 5-0 की बढ़त बना ली। 

अर्जेंटीना ने आधे समय के बाद 86वीं रैंकिंग की टीम के खिलाफ दो गोल और दागे। शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार अर्जेंटीना के कप्तान मैसी ने अपने देश के लिए 174 मैचों में 102 गोल दाग दिए हैं। अर्जेंटीना ने मैच में शानदार शुरूआत की और मैसी ने अपना मार्कर को छकाते हुए बेहतरीन शॉट लगाकर पहला गोल दाग दिया। 

निको गोंजालेज ने हैडर से बढ़त को 2-0 पहुंचा दिया। मैसी ने आधे घंटे के समय के बाद टीम का तीसरा गोल दागा। पेरिस सेंट जर्मेन के फॉरवर्ड ने एंजो फर्नांडेज को एक बढ़िया पास दिया जिन्होंने 20 गज की दूरी से अपने पहले प्रयास से गोलकीपर एलॉय रूम को छका दिया। 

35 वर्षीय मैसी ने अपनी उम्र को धत्ता बताते हुए बॉक्स में अकेले दौड़ लगाई और आराम से गेंद को रूम के पास से निकाल दिया।मेजबान ने हाफ टाइम के बाद अपनी गंभीरता कम कर दी लेकिन खेल पर उनकी श्रेष्ठता बनी रही। एंजेल डी मारिया ने 78वें मिनट में पेनल्टी पर छठा गोल दागा जबकि पाउलो डीबाला ने समाप्ति से तीन मिनट पहले अर्जेंटीना का सातवां गोल दाग दिया।

 

Tags: Sports News , Football , Football Player , Lionel Messi , Argentina , Curacao

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD