Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सहारनपुर : सड़क दुर्घटना में परिवार के चार लोगों की मौत

Hadsa, Hadsa India, Accident, Road Accident, Saharanpur, Saharanpur Accident, Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सहारनपुर , 29 Mar 2023

Last updated on: Mar 29, 2023, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में अनियंत्रित कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें एक युवक, दो महिलाएं और तीन साल की बच्ची समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक चार माह के बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस ने कार को कब्जे लेते हुए, आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लिया है। घटना मंगलवार शाम सहारनपुर जिले के मिजार्पुर थाना क्षेत्र के दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर जाटोवाला गांव के पास हुई। मृतकों की पहचान नसीम (26), नसीरा (50), तरन्नुम (25), रिजा (3) के रूप में हुई है। 

पुलिस के अनुसार, नसीम परिवार के सदस्यो के साथ सहारनपुर जिले के आलमपुर गांव में रिश्तेदार के यहां अन्तिम संस्कार में शामिल होने के बाद वापस अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस ने मौके से कार को कब्जे में लिया है।आरोपी कार ड्राइवर घटना के बाद मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। 

शवो का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेजा गया। पुलिस अधीक्षक सहारनपुर (एसपी) विपिन ताडा ने बताया कि सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और कार को कब्जे में लिया है। एसपी ने कहा कि, आरोपी कार चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गैर इरादतन हत्या, तेज गति से वाहन चलाने, लापरवाही से मानव जीवन को खतरे में डालने का मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: Hadsa , Hadsa India , Accident , Road Accident , Saharanpur , Saharanpur Accident , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD