Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें आनंदपुर लोकसभा के अंतर्गत आता गढ़शंकर ग्रीन चुनाव के लिए एक मॉडल के रूप में करेगा 2024 की दूसरी छमाही में बड़े OTT शो के सीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार: मिर्ज़ापुर 3 से ताज़ा ख़बर 2 तक आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र देश में हरित चुनाव का मॉडल बनकर उभरेगा पंजाब पुलिस की साईबर क्राइम डिवीजऩ ने अमरीका में रहने वाले लोगों को ठगने वाले दो फर्जी कॉल सैंटरों का किया पर्दाफाश; 155 व्यक्ति काबू ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः जयइंद्र कौर जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल हरसिमरत कौर बादल ने लंबी के लिए प्रचार करते हुए लोगों से यह जांचने के लिए कहा कि किस पार्टी ने आपको क्या दिया सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर

 

लगातार बारिश से दूसरा वनडे रद्द, श्रीलंका की उम्मीदों को झटका

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, ICC Mens Cricket World Cup, ICC Mens Cricket World Cup 2023, Sri Lanka, New Zealand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

क्राइस्टचर्च , 28 Mar 2023

क्राइस्टचर्च में मंगलवार को लगातार बारिश के कारण न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे बिना कोई गेंद फेंके धुल गया जिससे श्रीलंका की आईसीसी विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने की उम्मीदों को गहरा झटका लगा। मैच रद्द होने के परिणामस्वरूप दोनों टीमों को पांच-पांच सुपर लीग अंक मिले लेकिन श्रीलंका की विश्व कप 2023 के लिए सीधे क्वालीफाई करने की उम्मीदें और धूमिल हो गयी हैं क्योंकि वह मौजूदा समय में 82 अंकों के साथ नौंवें स्थान पर है और सिर्फ एक मैच बचा है जो न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 मार्च को हेमिल्टन में तीसरे वनडे के रूप में होना है। 

श्रीलंका को तीसरा वनडे जीतने की जरूरत होगी ताकि वह वेस्ट इंडीज से आगे निकलकर तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच सके। यदि श्रीलंका आखिरी वनडे जीतकर 10 सुपर लीग अंक भी हासिल कर लेता है और तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच जाता है तो भी उसका क्वालिफिकेशन दक्षिण अफ्रीका के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा जो 80 अंकों के साथ 10वें स्थान पर है। 

दक्षिण अफ्रीका के हॉलैंड के खिलाफ स्थगित वनडे सीरीज से दो मैच बचे हैं और वह दोनों मैच जीतकर श्रीलंका और वेस्ट इंडीज से आगे निकलकर आठवें स्थान पर पहुंच जाएगा। क्राइस्टचर्च का मैच रद्द होने के बावजूद न्यूजीलैंड का सुपर लीग की तालिका में शीर्ष स्थान पर रहना तय है। यदि वह आखिरी मैच हार भी जाए तो भी वह शीर्ष स्थान पर रहेगा। न्यूजीलैंड के 165 अंक हैं और एक मैच बाकी है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , ICC Mens Cricket World Cup , ICC Mens Cricket World Cup 2023 , Sri Lanka , New Zealand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD