Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मियामी ओपन: स्टेफानोस सितसिपास चौथे दौर में, मेदवेदेव को मिला वाक ओवर

Sports News, Tennis, Tennis Player, Miami Open, Stefanos Tsitsipas, Cristian Garin, Daniil Medvedev, Alex Molcan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मियामी , 28 Mar 2023

Last updated on: Mar 28, 2023, 00:00 IST

पहले राउंड में बाई और दूसरे राउंड में वाकओवर मिलने के बाद विश्व के नंबर तीन खिलाड़ी यूनान के स्टेफानोस सितसिपास सोमवार शाम को आखिर कोर्ट पर उतरे और चिली के क्वालीफायर क्रिस्टियन गारिन को तीन सेटों में 6-3, 4-6, 6-4 से हराकर मियामी ओपन के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया। 

यूनानी खिलाड़ी कंधे की चोट के कारण एकापुल्को से हट गए थे और इंडियन वेल्स के पहले राउंड में हार गए थे। उन्हें मियामी में पहले राउंड में बाई मिली और दूसरे राउंड में फ्रांस के रिचर्ड गास्के से वाकओवर मिल गया। सितसिपास 2021 में मियामी में क्वार्टरफाइनल तक पहुंचे थे। 

वह इस सप्ताह अपने तीसरे एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब की तलाश में हैं। उनका अगला मुकाबला कारेन खाचानोव से होगा जिनके खिलाफ उनका 6-0 का रिकॉर्ड है। दूसरी तरफ विश्व के पांचवें नंबर के खिलाड़ी मेदवेदेव को कोर्ट पर उतरने की जरूरत नहीं पड़ी।

स्लोवाकिया के एलेक्स मोलकान के कूल्हे की चोट के कारण हटने से उन्हें चौथे दौर में प्रवेश मिल गया। मेदवेदेव का अगला मुकाबला फ्रांस के क्वेंटिन हेलिस से होगा जिन्होंने अमेरिका के मैकेंजी मैकडोनाल्ड को एक घंटे 41 मिनट में 7-6(2), 6-3 से हराया।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Miami Open , Stefanos Tsitsipas , Cristian Garin , Daniil Medvedev , Alex Molcan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD