Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

किसान अपनी उपज की प्रोसेसिंग कर कमा सकते हैं अच्छा मुनाफा : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने फैप्रो के हाईजैनिक व साइंटिफिक गुढ़-शक्कर यूनिट का किया उद्घाटन

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur, Agriculture
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 27 Mar 2023

Last updated on: Mar 27, 2023, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि किसान अपनी उपज को प्रोसेसिंग के माध्यम से बाजार में बेच कर ग्राहकों को जहां अच्छी क्वालिटी मुहैया करवा सकते है वहीं अपनी उपज का अच्छा मूल्य भी प्राप्त कर सकते हैं। वे आज जिले के ब्लाक भूंगा के गांव घुगियाल में स्थित फार्मस प्रोड्यूज प्रमोशन सोसायटी(फैप्रो) में लगाए गए हाईजैनिक व साइंटिफिक तरीके से बनने वाले गुढ़-शक्कर प्रोसैसिंग यूनिट के उद्घाटन के मौके पर इलाके के समूह किसानों को संबोधित कर रहे थे। 

इस दौरान उनके साथ मुख्य कृषि अधिकारी डा. गुरदेव सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर मनिंदर सिंह बौंस, पंजाब स्टेट कौंसिल फार साइंस एंड टेक्नालाजी के वैज्ञानिक अखिल शर्मा भी विशेष तौर पर मौजूद थे। डिप्टी कमिश्नर नेे कहा कि इस तरह के प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना किसानों को नई दिशा प्रदान करेगी। 

उन्होंने कहा कि इस यूनिट की स्थापना से उपभोक्ताओं को जहां हाईजैनिक व साइंटिफिक तरीके से तैयार किया गया मानक गुढ़-शक्कर मिलेगा वहीं किसानों को भी उनकी उपज का अच्छा लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान फसली चक्र से निकल कर फसली विभिन्नता को अपना कर आर्थिक रुप से और मजबूत हो सकते हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब स्टेट कौंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नालाजी व इंडियन कौंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नालाजी के सहयोग से 75 लाख रुपए की लागत से बना यह प्रोसेसिंग यूनिट ग्राहकों को क्वालिटी व किसानों को अपनी उपज आप प्रोसेस कर इलाके में अपनी एक पहचान बनाने में भी सहायक सिद्ध होगा। 

उन्होंने कहा कि फैप्रो जैसे यूनिट किसानों को आत्म निर्भर बनने के साथ-साथ प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए प्रेरित करते हैं, जो कि समय की मांग है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में उपभोक्ता क्वालिटी को लेकर विशेष जागरुक है। उन्होंने कहा कि आज के कृषि युग में किसानों को ग्रुपों, सोसायटियां बना कर कृषि करनी चाहिए। 

अगर किसान समूह में कृषि करता है तो उसको कृषि में फायदा होता है। उन्होंने इस मौके पर किसानों को अपील करते हुए कहा कि वे इस यूनिट का अधिक से अधिक लाभ लें।कोमल मित्तल ने कहा कि जिला होशियारपुर फसली विभिन्नता में एक अग्रणी जिला है। उन्होंने किसानों को अपील करते हुए कहा कि वे फसली विभिन्नता में अपना भरपूर योगदान दें और आने वाले खरीफ के सीजन के दौरान धान का रकबा कम कर मक्की, बासमती को बढ़ाने की कोशिश करें। 

इसके अलावा इलाके में पुराने समय के दौरान कपास की काश्त भी की जाती थी, इस संबंधी भी मौसम व लाभ की अनुकूलता देखते हुए नरमे को भी ट्रायल के अंतर्गत शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार व कृषि विभाग की ओर से किसानों को अलग-अलग स्कीमों के अंतर्गत मशीनी मुहैया करवाई जा रही है। 

इसका भरपूर लाभ लेते हुए मशीनरी के माध्यम से पराली की योग्य संभाल का प्रयोग करते हुए वर्ष 2023 में अपने जिले को पराली प्रबंधन में प्रदेश का अग्रणी जिला बनाए। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने जहां फैप्रो के पूरे यूूनिट का दौरा किया वहीं स्वंय सहायता ग्रुपों की ओर से बनाए गए उत्पादों के स्टालों को भी चैक किया।गौरतलब है कि फैप्रो पहले से ही हल्दी, बेसन, शहद व दालों का प्रोसेसिंग यूनिट लगा है। 

इस मौके पर फैप्रो के अध्यक्ष जसबीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसवंत सिंह चौटाला, उपाध्यक्ष योगराज, मैनेजर सुखजिंदर सिंह, नायब तहसीलदार लवदीप सिंह धूत, सहायक डायरेक्टर डा. जसपाल सिंह, चमन लाल वशिष्ठ के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur , Agriculture

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD