Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

'गुम है किसी के प्यार में' शो के 800 एपिसोड पूरे, टीम ने मनाया जश्न

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Ghum Hain Kisikey Pyaar Meiin, Star Plus
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Mar 2023

Last updated on: Mar 27, 2023, 00:00 IST

'गुम है किसी के प्यार में' शो के 800 एपिसोड पूरे हो चुके हैं। इस उपलब्धि का टीवी एक्टर नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने धूमधाम से जश्न मनाया। शो में अपने सफर को याद करते हुए उन्होंने अपना अनुभव शेयर किया। नील ने कहा, मैं काफी खुश हूं कि हमारा शो 800 एपिसोड की उपलब्धि तक पहुंच गया है। 

यह हम सबकी कड़ी मेहनत का नतीजा है। अभी बहुत लंबा रास्ता तय करना है और यह काफी उत्साहजनक है। मेरी टीम और मैं यह सुनिश्चित करने के लिए और भी ज्यादा मेहनत करेंगे कि ऐसी सफलता शो को मिलती रहे। शो में कई ट्विस्ट आ रहे है। तीन मुख्य किरदारों आयशा सिंह द्वारा निभाई गई सई जोशी, ऐश्वर्या द्वारा अभिनीत पाखी और नील द्वारा निभाया गया विराट का किरदार लोगों को काफी पसंद आ रहा है। 

शो में अब हर्षद अरोड़ा की एंट्री के साथ सई के जीवन में नया मोड़ आएगा। एक्ट्रेस ऐश्वर्या ने कहा: ऐसा लगता है कि हम अपना पहला एपिसोड शूट कर रहे हैं और अब यह 800 हो गया है, कभी नहीं सोचा था कि मैं एक सफल शो का हिस्सा बन सकती हूं, जिसने मुझे बहुत कुछ दिया है, चाहे वह रील हो या रियल लाइफ, जो मेरे करियर में एक महत्वपूर्ण मोड़ बन गया है। 

यह एक शानदार सफर रहा है, मैंने एक अभिनेत्री के रूप में बहुत कुछ सीखा है और अब भी सीख रही हूं। 'गुम है किसी के प्यार में' और पाखी हमेशा मेरे साथ रहेंगी, हमेशा मेरे दिल के करीब रहेंगी, मैं वास्तव में अच्छा महसूस कर रही हूं और हां हमारे सभी फैंस को भी हार्दिक बधाई। 'गुम है किसी के प्यार में' स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Ghum Hain Kisikey Pyaar Meiin , Star Plus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD