Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मैं और बघेल दोनों ओबीसी हैं और कांग्रेस ने हमें सीएम बनाया है : अशोक गहलोत

Ashok Gehlot, Jaipur, Rajasthan, Rajasthan Congress, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Bhupesh Baghel
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Mar 2023

Last updated on: Mar 26, 2023, 00:00 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि मामले में दोषी और संसद से अयोग्य ठहराए जाने के बाद भाजपा की ओबीसी पिच का मुकाबला करते हुए रविवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोर देकर कहा कि वह ओबीसी समुदाय से ही आते हैं और तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों में वे और उनके छत्तीसगढ़ समकक्ष भूपेश बघेल दोनों ही ओबीसी समुदाय से हैं। उन्होंने राजघाट पर कांग्रेस के 'संकल्प सत्याग्रह' कार्यक्रम में कहा, मैं माली सैनी समुदाय से हूं.. और विधानसभा में (समुदाय से) सिर्फ एक विधायक है, वह मैं खुद हूं, लेकिन मैं राज्य में तीसरी बार मुख्यमंत्री बना हूं। 

उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उसे लोगों को बताना चाहिए कि नीरव मोदी, ललित मोदी और मेहुल चोकसी ओबीसी समुदाय से हैं। गुजरात की एक अदालत द्वारा राहुल गांधी को उनकी इस टिप्पणी पर कि मोदी सरनेम वाले सभी चोर हैं आपराधिक मानहानि का दोषी ठहराए जाने के बाद से, भाजपा राहुल गांधी पर ओबीसी समुदाय का अपमान करने का आरोप लगा रही है। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उन्हें 'कायर' कहा और ये भी कहा कि वो 'एक आदमी को बचाने के लिए सत्ता के पीछे छिपे हैं'।

 

Tags: Ashok Gehlot , Jaipur , Rajasthan , Rajasthan Congress , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Bhupesh Baghel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD