Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

मछलियों की सप्लाई वाले ट्रक में सोने की तस्करी, 2 गिरफ्तार

Crime News India, Crime News, West Bengal, Crime News West Bengal, Petrapole Land Customs Station
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Mar 2023

Last updated on: Mar 23, 2023, 00:00 IST

बीएसएफ और सीमा शुल्क के संयुक्त अभियान में पश्चिम बंगाल में पेट्रापोल लैंड कस्टम स्टेशन के पास एक ट्रक में सोने की तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मछलियों की आपूर्ति के लिए लगे ट्रक में सोने की तस्करी की जा रही थी। 

इसकी सूचना बीएसएफ और कस्टम को मिली और गिरोह का पदार्फाश करने के लिए एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा, "ताजा मछलियां लदे एक ट्रक की सीमा शुल्क और बीएसएफ द्वारा संयुक्त रूप से जांच की गई, जिसके परिणामस्वरूप विदेशी चिह्नें के साथ सोने के 40 टुकड़े बरामद हुए। 

सोना लगभग 4,667 ग्राम था, जिसकी कीमत 2,82,12,257 रुपये थी।"अधिकारी ने कहा कि सोना सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया और आरोपियों को अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले में आगे की जांच की जा रही है।

 

Tags: Crime News India , Crime News , West Bengal , Crime News West Bengal , Petrapole Land Customs Station

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD