Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अहमदाबाद में शतक ने मुझे शांति दी: विराट कोहली

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, AB de Villiers, Virat Kohli
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Mar 2023

Last updated on: Mar 21, 2023, 00:00 IST

स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में शतक बनाने से उन्हें एक तरह से शांति मिली है। इस शतक से विराट ने टेस्ट क्रिकेट में तीन साल का अपना शतक सूखा समाप्त किया। 1205 दिन के इन्तजार के बाद कोहली ने 2019 के बाद अपना पहला और कुल 28वां शतक बनाया। 

उनका यह शतक पिछले शतक के बाद 41 पारियों के बाद आया था। इससे पहले उनका आखिरी शतक नवम्बर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ था जब उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन में 136 रन बनाये थे।कोहली ने अपने अच्छे दोस्त और आरसीबी के टीम साथी एबी डिविलियर्स के यू ट्यूब शो में कहा, "मैंने जब यह शतक बनाया और इसे एक बड़े स्कोर में बदला, तो मुझे फिर से शांति, आराम और रोमांच मिला।"

पूर्व कप्तान ने साथ ही कहा, "क्रिकेट के ²ष्टिकोण से जीवन में मैं खुश और सहज हूं लेकिन जब आप खेलते हैं तो आप ऐसी ही अनुभूति चाहते हैं।"विराट ने कहा, "मैं और एबी पिछले कुछ समय से संपर्क में हैं वह जानते हैं कि मैं टेस्ट क्रिकेट को कितना महžव देता हूं।

हालांकि मैंने टी 20 में परफॉर्म किया है और वनडे में शतक बनाये हैं लेकिन मुझे हमेशा लगता है कि सफेद बॉल क्रिकेट में जब आप सही ²ष्टिकोण से उतरते हैं तो आप बाधाओं को पार कर सकते हैं।"उन्होंने कहा, "जब हम ऐसी विकेट पर खेलते हैं जिसमें गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं होता है लेकिन आपको सात-आठ घंटे बल्लेबाजी करनी पड़ती है क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई अपनी फील्ड के साथ धैर्य रखते हैं और रक्षात्मक हो सकते हैं। 

यह मेरी लगातार परीक्षा ले रहा था। यह कुछ ऐसा है जो मैं एक क्रिकेटर के तौर पर पसंद करता हूं।"पूर्व कप्तान ने कहा कि वह टीम के प्रति अपने योगदान से खुश थे लेकिन अच्छी शुरूआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे थे। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 186 रन बनाने से पहले टेस्ट में अपनी पिछली 15 पारियों में एक भी फिफ्टी प्लस का स्कोर नहीं बनाया था। 

उन्होंने कहा, मैं अच्छे स्कोर बना रहा था लेकिन यदि आप मुझसे पूछें कि मैं इससे खुश था। मैं नहीं था। मैं अपनी क्षमता के अनुसार टीम के लिए प्रदर्शन करने में गर्व महसूस करता हूं।मैं ऐसा नहीं कर पा रहा था। मैं बड़े रन बनाना चाहता हूं चाहे घर में हो या बाहर। मैं ऐसा कुछ हद तक कर पा रहा था लेकिन मैं वो प्रभाव नहीं छोड़ पा रहा था जो पहले हुआ करता था।"विराट अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को चेन्नई में होने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे में उतरेंगे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , AB de Villiers , Virat Kohli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD