Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रक्तदान से बचाई जा सकती हैं कई कीमती जानें : ब्रम शंकर जिम्पा

सैनी जागृति मंच पंजाब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लिया

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 21 Mar 2023

Last updated on: Mar 21, 2023, 00:00 IST

रक्तदान करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है क्योंकि रक्तदान एक ऐसा महादान है जो कई कीमती जिंदगियों को बचा सकता है। यह बात कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने ऊना रोड स्थित सैनी भवन में सैनी जागृति मंच पंजाब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेने के अवसर पर कही। 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि खून की एक-एक बूंद कीमती है जो किसी भी मर रहे व्यक्ति को जीवन दे सकती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती लेकिन मन को संतोष मिलता है कि हमने रक्तदान कर किसी जरूरतमंद को जीवनदान दिया है। 

इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा जीवन मानवता की सेवा के लिए समर्पित होना चाहिए और रक्तदान कर कोई भी मानवता की सेवा में अपना योगदान दे सकता है। इस दौरान भाई घनहैया जी चैरिटेबल ब्लड बैंक द्वारा करीब 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।इस मौके पर सैनी जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत सिंह सैनी व संस्थापक संदीप सैनी ने कैबिनेट मंत्री व रक्तदान करने वाले सभी लोगों को सम्मानित किया। 

इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, मंच के प्रदेश युवा अध्यक्ष प्रभजोत सिंह, जिलाध्यक्ष तरलोचन सिंह सैनी, महासचिव हरविंदर सिंह, चरणजीत सिंह लुधियाना, जिला युवा अध्यक्ष कृपाल सिंह पाली, प्रेम सैनी, चंद्रशेखर, अजय मोहन बब्बी, मनजीत सिंह, सरबजीत सिंह सैनी टांडा, अवतार सिंह बस्सी, जीवन, गोल्डी सरपंच, सन्नी खोसला, जिंदू सैनी, राजा सैनी, बिट्टू गिद्दा, करुण सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD