Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

एशिया लॉयंस बना लीजेंड्स लीग क्रिकेट मास्टर्स का नया चैंपियन

Sports News, Cricket, Asia Lions, World Giants, Legends League Cricket Masters, Legends League Cricket, Legends League Cricket 2023, Legends League Cricket Winner, Legends League Cricket 2023 Winner
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दोहा (कतर) , 21 Mar 2023

Last updated on: Mar 21, 2023, 00:00 IST

उपुल तरंगा और तिलकरत्ने दिलशान के शानदार अर्धशतकों से एशिया लॉयंस ने वल्र्ड जायंट्स को हराकर लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) मास्टर्स का नया चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। एशियन टाउन क्रिकेट स्टेडियम में हुए फाइनल में एशिया लॉयंस ने 23 गेंद शेष रहते सात विकेट से जीत हासिल की। 

एशिया लॉयंस ने 16.1 ओवर में तीन विकेट पर 148 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। तरंगा और दिलशान ने ओपनिंग साझेदारी में 10 ओवर में 115 रन जोड़कर एशिया लॉयंस की जीत का आधार तैयार किया। दिलशान ने 42 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 58 रन बनाये जबकि तरंगा ने 28 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 57 रन ठोके। 

तरंगा को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। इससे पहले एशिया लॉयंस ने वल्र्ड जायंट्स को जैक्स कैलिस के नाबाद 78 रन के बावजूद चार विकेट पर 147 रन पर रोक दिया था। कैलिस ने रॉस टेलर के साथ चौथे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की। टेलर ने 33 गेंदों में 32 रन बनाये। 

एशिया लॉयंस को अच्छी शुरूआत के बाद आखिरी 10 ओवर में 33 रन की जरूरत थी। मोहम्मद हफीज और मिस्बाह उल हक ने नाबाद नौ-नौ रन बनाकर टीम को जीत और खिताब की मंजिल तक पहुंचाया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Asia Lions , World Giants , Legends League Cricket Masters , Legends League Cricket , Legends League Cricket 2023 , Legends League Cricket Winner , Legends League Cricket 2023 Winner

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD