Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अपने किरदार को काफी एन्जॉय कर रही प्रणाली राठौड़

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Pranali Rathod, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Mar 2023

Last updated on: Mar 20, 2023, 00:00 IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो में अक्षरा की भूमिका निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ ने कहा है कि वह इसका हिस्सा बनकर बेहद एन्जॉय कर रही हैं और शो में लीप के बाद उनके करेक्टर को जिस तरह से पेश किया गया है, वह उन्हें काफी पसंद आया। उन्होंने कहा, अक्षरा लीप से पहले और बाद में एक निस्वार्थ, प्यार करने वाली, देखभाल करने वाली मजबूत इंसान हैं। 

मैं अबीर (श्रेयांश कौरव) की मां की भूमिका निभा रही हूं और दिलचस्प बात यह है कि वह बिल्कुल वैसी ही है जैसी मैं बचपन में थी। जब मैं बच्ची थी, तब मुझे बहुत डांट भी पड़ती थी। लीप के बाद अक्षरा के किरदार को काफी कुछ झेलना पड़ा है, इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस कहती हैं: हां, अक्षरा के लिए यह एक रोलर कोस्टर जैसा था, क्योंकि उसने अपने जीवन में 6 साल बाद उदयपुर वापस जाने का बड़ा फैसला लिया, कहीं न कहीं, उसके लिए, उसके परिवार के लिए, खासतौर से अबीर के लिए, यह जानना जरुरी है कि उसका परिवार, गोयनका परिवार मौजूद है। 

वे केवल कॉल पर बात करते है और जब वह बहुत छोटा था तब एक या दो बार उनसे मिलने आए थे। अबीर को अपने परिवार को जानने का अधिकार है। इसलिए अक्षरा को वह फैसला लेना पड़ा और कहीं न कहीं वह उदयपुर वापस आने के परिणामों को जानती है।

परिवार को लेकर अक्षरा के अंदर बहुत सारे इमोशंस हैं। राजन शाही के साथ काम करने के बारे में उन्होंने कहा, मैं अक्षरा का किरदार निभाने का अवसर देने के लिए उनकी आभारी और शुक्रगुजार हूं। इस किरदार के कारण, मुझे अपने एक्टिंग स्किल के लिए अपने प्रशंसकों, दोस्तों और परिवार से मैसेज मिलते रहते हैं और मुझे जो प्यार मिल रहा है, उससे मैं बहुत अभिभूत हूं। 

मैं इसके लिए विशेष रूप से अपने फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है जब मुझे अपने परिवार से सराहना मिलती है, उन्हें मुझ पर गर्व है, और मुझे विश्वास है कि मेरा परिवार और मेरे फैंस ही हैं जो मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Pranali Rathod , Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD