Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पहला वनडे: पहले मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज के 3-3 विकेट फिर केएल राहुल की शानदार बल्लेबाजी ने भारत को जीत दिलाई

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, 1st ODI, KL Rahul, Mohammed Shami, Mohammed Siraj
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Mar 2023

Last updated on: Mar 17, 2023, 00:00 IST

केएल राहुल ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के साथ छठे विकेट के लिए 108 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए नाबाद 75 रन बनाए, जिससे भारत ने कम स्कोर वाले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 61 गेंद शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

भारत ने टॉस जीतने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की पेस जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी और पूरी टीम मात्र 188 रनों पर ढेर हो गई। हालांकि कम स्कोर वाले मैच में भारत के बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर पाए और 83 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए। 

लेकिन उसके बाद राहुल और जडेजा की जोड़ी ने भारत को जीत दिलाई। वानखेड़े में खेले गए इस मैच में कई उतार चढ़ाव देखने को मिले, सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मिशेल मार्श की 65 गेंदों में 81 रन की शानदार पारी खेली तो लगा की बल्लेबाजों का आज बोलबाला रहने वाला है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 

मार्श, राहुल और जडेजा को छोड़कर गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया। 189 का रनों का पिछा करने उतरे भारतीय बल्लेबाजों की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 5 के स्कोर पर जहां अपना पहला विकेट इशान किशन के रूप में गंवा दिया। वहीं इसके बाद 16 के स्कोर पर टीम को 2 बड़े झटके विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के रूप में लगे जिनका लगातार 2 गेंदों पर मिचेल स्टार्क ने शिकार किया। 

हालांकि वह हैटट्रिक हासिल करने में नाकाम रहे, इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे लोकेश राहुल ने शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले 10 ओवरों में स्कोर को 39 रनों तक पहुंचाया। गिल इसके बाद 20 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद राहुल को कप्तान हार्दिक पांड्या का साथ मिला और दोनों ने मिलकर 5वें विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को मैच में वापस लेकर आने का काम किया। 

इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या (31 गेंदों में 25 रन) ने अपना विकेट गंवा दिया और इसी के साथ भारत 83 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी, इसके बाद मैदान पर बल्लेबाजी करने आए फॉर्म में चल रहे रवींद्र जडेजा ने राहुल के साथ मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाया। 

दोनों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को किसी तरह से वापसी का कोई मौका नहीं दिया। राहुल ने 71 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, राहुल और जडेजा करे बीच 6वें विकेट के लिए मैच विनिंग 108 रनों की साझेदारी देखने को मिली, जिसके दम पर भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 39.5 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल किया। जडेजा और राहुल ने भारत को जीत दिलाई, उन्होंने नाबाद शतकीय साझेदारी करके ऑस्ट्रेलिया की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

संक्षिप्त स्कोर:

ऑस्ट्रेलिया 35.4 ओवर में 188 रन बनाकर (मिशेल मार्श 81, स्टीव स्मिथ 22; मोहम्मद शमी 3-17, मोहम्मद सिराज 3-29) भारत ने 39.5 ओवर में 191/5 (केएल राहुल 75 नाबाद, रवींद्र जडेजा 45 नाबाद, हार्दिक पांड्या ने 25; मिचेल स्टार्क ने 3-49, मार्कस स्टोइनिस ने 2-27) भारत पांच विकेट से जीता।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , 1st ODI , KL Rahul , Mohammed Shami , Mohammed Siraj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD