Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान टिम पेन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Tim Paine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Mar 2023

Last updated on: Mar 17, 2023, 00:00 IST

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान टिम पेन ने 18 वर्ष के घरेलू करियर के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। टिम पेन ने क्वींसलैंड के खिलाफ तस्मानिया के मार्श शेफील्ड शील्ड मैच की समाप्ति के बाद यह घोषणा की। पेन ने 2018 से 2021 तक ऑस्ट्रेलिया की 23 टेस्टों में कप्तानी की। 

उन्होंने कुल 35 टेस्ट खेले। वह ऑस्ट्रेलिया के 46वें टेस्ट कप्तान बने जब स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण अफ्रीका के 2018 दौरे के बाद कप्तानी छोड़ दी थी। हालांकि विकेटकीपर बल्लेबाज ने 2021 में कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था जब यह पता चला था कि उन्होंने 2017 में क्रिकेट तस्मानिया की कर्मचारी को आपत्तिजनक संदेश भेजे थे। 

पेन ने 2005 में पदार्पण करने के बाद से 18 वर्षों तक तस्मानिया का प्रतिनिधित्व किया और 153 प्रथम श्रेणी मैच खेले। उनके आखिरी मुकाबले में तस्मानिया और क्वींसलैंड के कप्तान होबार्ट में चौथे दिन चायकाल पर मैच समाप्त करने को तैयार हो गए। 38 वर्षीय पेन ने अपने करियर का समापन 154 प्रथम श्रेणी मैचों के साथ किया जिसमें 35 टेस्ट और तस्मानिया के लिए 95 शेफील्ड शील्ड मैच शामिल थे। 

पेन ने 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्डस में अपना पदार्पण किया था। उन्होंने टेस्ट मैचों में 32.63 के औसत से 1534 रन बनाये और विकेट के पीछे 157 शिकार किये। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 35 वनडे भी खेले।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Tim Paine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD