Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब के पहले मिर्चों के क्लस्टर का चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा औपचारिक उद्घाटन

पंजाब के किसानों को मिर्चों के उत्पादन से होगी करोड़ों की आय : चेतन सिंह जौड़ामाजरा

Chetan Singh Jauramajra, Chetan Singh Jormajra, Chetan Singh Jouramajra, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Kultar Singh Sandhawan, Mahinder Singh Sidhu
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फ़िरोज़पुर , 17 Mar 2023

Last updated on: Mar 17, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से राज्य के किसानों की आय बढ़ाने और फ़सली विभिन्नता को उत्साहित करने के मंतव्य से चेतन सिंह जौड़ेमाजरा, आज़ादी संग्रामियों, रक्षा सेवा कल्याण, बाग़बानी, सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री, पंजाब की तरफ से फ़िरोज़पुर जिले की मिर्चों के किसानों के लिए पंजाब विधान सभा के माननीय स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, महेन्दर सिंह सिद्धू, चेयरमैन पनसीड की मौजूदगी में आज तिथि 17 मार्च, 2023 को ज़िला फ़िरोज़पुर के गाँव महलम में चिल्ली कलस्टर के ज़िला स्तरीय समागम में प्रोजैक्ट फेज़ के चरण 1 की शुरुआत की गई। 

पंजाब में मिर्चों की पैदावार संबंधी जौड़ामाजरा ने बताया कि पंजाब में लगभग 9920 हेक्टेयर रकबे में से 19,963 मीट्रिक टन हरी मिर्च का उत्पादन होता है। पंजाब के प्रमुख मिर्च उत्पादक जिले फ़िरोज़पुर, पटियाला, मलेरकोटला, संगरूर, जालंधर, तरन तारन, अमृतसर, एसबीएस नगर और होशियारपुर हैं। 

इनमें से जिहा फिरोजपुर में सबसे अधिक 1700 हैकटेयर रकबे में मिर्चों की पैदावार होती है। इसके बाद 1195 हैकटेयर के साथ जालंधर और 1106 हैकटेयर के साथ तरन तारन का नंबर आता है। पंजाब में मिर्च की अधिकतम उत्पादकता 19 मीट्रिक टन/ हेक्टेयर है। मिर्च की खेती 8000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रूप से और 16000 से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष तौर पर रोज़गार प्रदान करने के लिए जानी जाती है। 

जौड़ामाजरा ने बताया कि पहले मिर्च की फ़सल का उचित भाव नहीं मिलता था जिस कारण किसान फ़सली विभिन्नता से विमुख हो रहे थे परन्तु अब इस कलस्टर के बनने से किसानों की मिर्च की फ़सल का मंडीकरण सफल ढंग के साथ हो सकेगा और उनको बढ़िया लाभ भी होगा।

मिर्चों के इस क्लस्टर के उद्घाटन के मौके पर कुलतार सिंह संधवां और चेतन सिंह जौड़ामाजरा की तरफ से ख़ुद खेतों में जाकर किसानों से मिर्चों की अलग-अलग किस्मों की जानकारी ली और उन्होंने बताया कि फ़िरोज़पुर जिले के मिर्च उत्पादकों ने बाग़बानी विभाग के तकनीकी सहयोग और निजी क्षेत्र की संस्थाओं के सहयोग से 19 जनवरी, 2023 को मिर्च कलस्टर विकास प्रोग्राम शुरू किया था। 

इस कलस्टर और अन्य कई कलस्टरों में बाग़बानी उत्पादकों के उत्साह ने पंजाब सरकार को राज्य योजनाबद्ध गतिविधियों के रोज़मर्रा के प्रबंधन के लिए प्रोजैक्ट डायरैक्टोरेट, एक प्रोजैक्ट प्रबंधन यूनिट (पीएमयू) स्थापित किया जायेगा। प्रोजैक्ट की प्रगति की समीक्षा करने के लिए प्रोजैक्ट मूल्यांकन और अनुमोदन कमेटियों का गठन किया जायेगा। 

बाग़बानी मंत्री, श्री चेतन सिंह जौड़ेमाजरा ने इन नयी पहलकदमियों को आगे ले जाने के लिए अपने कीमती विचार देते हुये कहा कि पंजाब सरकार की अलग-अलग स्कीमों स्वरूप बाग़बानी विभाग की तरफ से किसानों की आय बढ़ाने के लिए तकनीकी जानकारी के इलावा वित्तीय सहूलतें भी दीं जा रही हैं। 

इसके इलावा ट्रेनिंगों/कैंपों/ सैमीनारों के द्वारा किसानों को जागरूक किया जा रहा है जिससे किसान थोड़ी ज़मीन में से ज़्यादा आय ले सकें। समागम में विशेष तौर पर पहुँचे पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने इस चिल्ली क्लस्टर की महत्ता के बारे बताते हुये कहा कि मूल्य लड़ी में बढ़ी हुई कुशलता और तकनीकी एकीकरण घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में उपज की छवि को और सुधारेगा। 

इसके इलावा, यह किसान भाईचारे को खेती की लागत घटाने, खेती- कारोबार स्थापित करने के लिए उद्यमियों, महिलाओं और बेरोजगार नौजवानों को मूल्य लड़ी में हिस्सा लेने के मौके प्रदान करने में भी मदद करेगा। इस मौके पर डायरैक्टर बाग़बानी, पंजाब शैलिन्दर कौर और रजनीश कुमार दहिआ ( एम. एल. ए. फिरोजपुर ग्रामीण), रणबीर सिंह भुल्लर (एम. एल. ए. फिरोजपुर सिटी) और फौजा सिंह सरारी (एम. एल. ए. गुरूहरसहाए) के इलावा अमित कुमार, आई. ए. एस. संयुक्त विकास कमिशनर-कम-सी. ई. ओ. पी. एस. आर. एल. एम. मोहाली विशेष के तौर पर मौजूद थे।

 

Tags: Chetan Singh Jauramajra , Chetan Singh Jormajra , Chetan Singh Jouramajra , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Kultar Singh Sandhawan , Mahinder Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD