Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईपीएल 2023: ऋषभ पंत की अनुपस्थिति पर डेविड वार्नर बोले..हमें उनकी कमी को पूरा करना है

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, David Warner, IPL, IPL 2023, Rishabh Pant, Delhi Capitals
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नयी दिल्ली , 17 Mar 2023

Last updated on: Mar 17, 2023, 00:00 IST

दिल्ली कैपिटल्स के नव नियुक्त कप्तान डेविड वार्नर ने कहा है कि नियमित कप्तान ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में उनकी टीम को कड़ी मेहनत करनी होगी। चोटिल पंत इस समय रिहैब और रिकवरी से गुजर रहे हैं। जेएसडब्लू-जीएमआर के स्वामित्व वाली दिल्ली कैपिटल्स ने गुरूवार को वार्नर को कप्तान और आलराउंडर अक्षर पटेल को आईपीएल 2023 के लिए टीम का उपकप्तान नियुक्त किया था। 

36 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने कहा, "हम हर सत्र में प्रेरित रहते हैं लेकिन इस वर्ष आपकी अनुपस्थिति में हम खिताब जीतने के लिए और ज्यादा प्रेरित हैं। हम आपको कुछ विशेष संदेश भेजेंगे और उम्मीद करेंगे कि आप हमारे किसी मैच को देखने आएं। दिल्ली कैपिटल्स परिवार की तरफ से मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं और आपके जल्द ठीक होने की उम्मीद करता हूं।"

वार्नर ने साथ ही कहा, "मैं दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किये जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हमें उनकी कमी को पूरा करना है।"यह वार्नर के लिए दूसरी बार होगा जब वह कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे। पिछले साल वह कुछ मैचों के लिए टीम के अंतरिम कप्तान रहे थे। दिल्ली कैपिटल्स का पहला मुकाबला एक अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , David Warner , IPL , IPL 2023 , Rishabh Pant , Delhi Capitals

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD