Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ के 26वें दीक्षांत समारोह का उद्घाटन किया

आयुर्वेद स्नातकों को विश्व के कोने-कोने में आयुर्वेद को पहुंचाने के लिए स्वेच्छाकर्मी बनना चाहिए और हमारे देश को विश्वगुरु बनाना चाहिए - डॉ. प्रमोद सावंत

Sarbananda Sonowal, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Ports Shipping and Waterways, Dr. Pramod Sawant
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Mar 2023

Last updated on: Mar 16, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ (आरएवी) के 26वें दीक्षांत समारोह और आज की जीवन शैली में तृण धान्य (बाजरा) के उपयोग विषय पर 28वें राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया। उन्होंने युवा वैद्यों से भारत की पारंपरिक चिकित्सा और ज्ञान को दुनिया के नक्शे पर लाने और इस प्रकार भारत को एक नई बुलंदी पर पहुंचाने और मानव जाति की मदद करने के लिए खुद को तैयार करने को कहा।

आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, आयुष राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई, आरएवी में शासी निकाय के अध्यक्ष वैद्य देविंदर त्रिगुणा, सचिव, एमओए वैद्य राजेश कोटेचा, विशेष सचिव एमओए श्री पी. के. पाठक, निदेशक एआईआईए, नई दिल्ली डॉ. तनुजा नेसारी, एमओए में सलाहकार (आयुर्वेद) वैद्य मनोज नेसारी, आरएवी के निदेशक वैद्य कौस्तुभ उपाध्याय और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि कैसे हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आयुर्वेद में भारत को वैश्विक स्तर पर अग्रणी के रूप में स्थापित करने के लिए समर्पित भाव से काम किया। उन्होंने आगे कहा, “यह हमारे प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयास का नतीजालनतज है कि डब्ल्यूएचओ ने भारत में पारंपरिक चिकित्सा के वैश्विक केंद्र की स्थापना की। 

भारत अब समग्र स्वास्थ्य में विश्व स्तर पर नेतृत्व प्रदान करने की स्थिति में है क्योंकि आयुष क्षेत्र में संसाधन, अवसर और ऐसा करने की क्षमता भी है।“ उन्होंने आयुर्वेद के स्नातक छात्रों से ऐसे ही समर्पण के साथ काम करने और भारत को नई बुलंदियों पर ले जाने का आग्रह किया।

दीक्षांत भाषण गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने दिया। उन्होंने कहा कि “राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ (आरएवी) की कल्पना भारत के पारंपरिक ज्ञान की विरासत को बढ़ावा देने और उसकी रक्षा करने के विचार के साथ की गई थी। मैं उन सभी को बधाई देता हूं जो आज स्नातक हो रहे हैं और आशा करते हैं कि आप सभी आयुर्वेद को दुनिया के कोने-कोने में ले जाने के लिए स्वेच्छाकर्मी बनेंगे और हमारे देश को विश्वगुरु बनाएंगे।“

उन्होंने आयुर्वेद के सभी जमे-जमाए चिकित्सकों और आयुर्वेद गुरुओं से अपील की कि वे अपने काम के आधार पर अधिक से अधिक केस रिपोर्ट का दस्तावेजीकरण और प्रकाशन करें।आयुष राज्य मंत्री डॉ महेंद्रभाई मुंजापारा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्नातक छात्रों को आयुर्वेद क्षेत्र में नए नवाचारों में खुद को शामिल करना चाहिए। 

उन्होंने आग्रह किया कि आयुर्वेद पद्धति से इलाज कर रहे वैद्यों को स्वेच्छा से टीचिंग लाइन में आना चाहिए क्योंकि हर साल बड़ी संख्या में छात्र आयुर्वेदिक कॉलेजों से पास आउट हो रहे हैं।इस अवसर पर सचिव आयुष वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा, “आरएवी ने कई परियोजनाओं को अंजाम दिया है जो पहले कभी नहीं किए गए थे। आरएवी ने पिछले कुछ वर्षों में बहुत से अनूठे काम किए हैं। 

यह कोविड-19 अवधि के दौरान टेलीमेडिसिन को लागू करने वाली नोडल एजेंसी थी। इसके प्रयासों से आयुष मंत्रालय के समाधान को ई-संजीवनी ऐप के साथ एकीकृत करने में मदद मिली। मैं प्रसिद्ध चिकित्सकों और गुरुओं से जितना संभव हो अपने काम के तरीकों के आधार पर निष्कर्षों का दस्तावेज तैयार करने और उसे प्रकाशित करने का आग्रह करता हूं।“

कार्यक्रम के दौरान गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत को आरएवी की फैलोशिप दी गई और आयुष मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों के अन्य प्रसिद्ध वैद्यों को भी फेलोशिप दी गई। आरएवी और अमृता स्कूल ऑफ आयुर्वेद, कोल्लम, केरल के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य देश भर से 100 नैदानिक ​​मामलों का दस्तावेजीकरण करने वाला एक इंटरैक्टिव मल्टीमीडिया युक्त वेब प्लेटफॉर्म विकसित करना है।इस दीक्षांत समारोह के साथ-साथ तृण धान्य (बाजरा) के उपयोग विषय पर दो दिवसीय 18वां राष्ट्रीय संगोष्ठी भी चल रही है, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से विद्वान और विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।

 

Tags: Sarbananda Sonowal , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Ports Shipping and Waterways , Dr. Pramod Sawant

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD