Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने स्थानीय निकाय विभाग का न्यूजलेटर जारी किया

कहा, मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में स्थानीय निकाय विभाग की यह पहल विभाग की उपलब्धियों की तिमाही रिपोर्ट कार्ड के तौर पर काम करेगी

Dr. Inderbir Singh Nijjar, Inderbir Singh Nijjar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Mar 2023

Last updated on: Mar 16, 2023, 00:00 IST

पंजाब के स्थानीय निकाय संबंधी मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने गुरूवार को अपने विभाग के तिमाही न्यूजलेटर का पहला अंक जारी किया। उन्होंने कहा कि यह प्रयास स्थानीय निकाय विभाग के रिपोर्ट कार्ड के तौर पर काम करेगा।आज यहाँ म्युनिसिपल भवन में न्यूजलेटर जारी करते हुए डॉ. निज्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दूरदर्शी और गतिशील नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार राज्य के म्युनिसिपल कस्बों के व्यापक विकास के लिए प्रयास कर रही है और अपनी पहलों की एक पारदर्शी ढंग से आम जनता को रिपोर्ट करने के लिए वचनबद्ध है।

‘‘इस न्यूजलेटर का उद्देश्य सभी सम्बन्धित हिस्सेदारों तक पहुँचना और उनको किए जा रहे कार्यों संबंधी अवगत करवाना है। इसके अलावा, यह निवासियों को अलग-अलग महत्वपूर्ण प्रोजैक्टों के बारे में जागरूक करने में मदद करेगा’’, डॉ. निज्जर ने कहा कि इस न्यूजलेटर में पारदर्शी, और जवाबदेह प्रशासन को सुनिश्चित बनाने के लिए राज्य के साथ-साथ यूएलबीज़ द्वारा की गई पहलों के द्वारा सरकार की गंभीरता को दिखाया है।

अधिक जानकारी देते हुए, डॉ. निज्जर ने कहा कि आज जारी किए गए तिमाही न्यूजलेटर (मार्च-2023) में स्मार्ट सिटी मिशन, अमरुत, स्वच्छ भारत मिशन, एम.एस. सेवा (ई-गवर्नेंस), पंजाब म्युनिसिपल सर्विसिज़ इम्परूवमैंट प्रोजैक्ट्स (पी.एम.एस.आई.पी.) जैसे प्रमुख प्रोजैक्टों के अधीन प्रगति रिपोर्ट दी गई है। 

उन्होंने आगे कहा, ‘‘इसके अलावा, विश्व बैंक/एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक, जीआईएस-सक्षम भू-स्थानिक योजना, शहरी परिवहन (बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम - बीआरटीएस), शहरी गरीबों के लिए आवास, किफायती आवास परियोजनाओं, क्रेडिट लिंक सब्सिडी योजना, शहरी आजीविका मिशन के बारे में जानकारी, कारोबारी प्रक्रिया री-इंजीनियरिंग और म्यूनिसिपल फायर सेवाओं को भी इस न्यूजलेटर में लिया गया है।’’

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस मुद्दे ने अमरूत और स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शहरी स्थानीय संस्थाओं (यू.एल.बीज.) को प्रदान की गई वित्तीय सहायता को भी उजागर किया है और ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में नई पहलें जैसे कि ग़ैर-ख़तरनाक व्यापारों के लिए व्यापारिक लाइसेंस तुरंत जारी करने, लोक निर्माण एकीकृत प्रबंधन प्रणाली और एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली का भी जिक़्र किया है।  

इस मौके पर श्री विवेक प्रताप सिंह, आई.ए.एस, प्रमुख सचिव स्थानीय निकाय, श्रीमति ईशा कालिया, आई.ए.एस, मुख्य कार्यकारी अधिकारी-पी.एम.आई.डी.सी., श्री ऊमा शंकर गुप्ता, आई.ए.एस, डायरैक्टर स्थानीय निकाय और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।  

 

Tags: Dr. Inderbir Singh Nijjar , Inderbir Singh Nijjar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD