Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईपीएल 2023 : ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में डेविड वार्नर संभालेंगे दिल्ली कैपिटल्स की कमान, अक्षर पटेल बने उप कप्तान

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, IPL, IPL 2023, David Warner, Delhi Capitals, Rishabh Pant, Axar Patel
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Mar 2023

Last updated on: Mar 16, 2023, 00:00 IST

आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर आगामी आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करेंगे, जबकि आलराउंडर अक्षर पटेल को टीम का उपकप्तान नामित किया गया है। जेएसडब्ल्यू-जीएमआर की सह-स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

36 वर्षीय वार्नर चोटिल ऋषभ पंत की जगह कप्तान के रूप में कदम रखते हैं। गौरतलब है कि दिल्ली के नियमित कप्तान पंत दिसंबर में हुई एक कार दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए थे और उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में लंबा व़क्त लग सकता है। यह दूसरी बार होगा, जब वार्नर कैपिटल्स का नेतृत्व करेंगे, 2009 और 2013 के बीच फ्रेंचाइजी के साथ अपने पहले कार्यकाल के अंतिम वर्ष के दौरान कुछ मैचों के लिए अंतरिम कप्तान रहे थे। 

उन्होंने 69 आईपीएल मैचों में किसी दल की कप्तानी की है, जिसमें उन्हें 35 में जीत, 32 में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि दो मैच टाई भी हुए हैं। इन आंकड़ों के साथ वह आईपीएल के पांचवें सबसे सफल कप्तान हैं। वार्नर ने कहा,"ऋषभ ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी की है और हम सभी को उनके आसपास होने की कमी खलेगी। 

मैं प्रबंधन को उस विश्वास और भरोसे के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, जो उन्होंने हमेशा मुझ पर दिखाया है। यह फ्रेंचाइजी हमेशा मेरे लिए घर जैसी रही है। मैं खिलाड़ियों के इस तरह के एक सर्वोच्च प्रतिभाशाली समूह का नेतृत्व करने के लिए और अधिक उत्साहित नहीं हो सकता।"

फ्रेंचाइजी ने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को टीम का क्रिकेट निदेशक भी नियुक्त किया है। गांगुली इससे पहले भी 2019 सीजन के दौरान मेंटर की भूमिका में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े रहे हैं। गांगुली ने कहा, "मैं दिल्ली कैपिटल्स के साथ वापस आने के लिए उत्साहित हूं। 

पिछले कुछ महीनों में महिला टीम और प्रिटोरिया कैपिटल्स के साथ मेरा जुड़ाव शानदार रहा है और मैं आईपीएल के आगामी सीजन का इंतजार कर रहा हूं।"उन्होंने कहा,"दिल्ली कैपिटल्स ने उनके साथ मेरे पिछले कार्यकाल के दौरान एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया था। 

मैं इस बार खिलाड़ियों के साथ पहले से ही शामिल हूं और मैं उन्हें एक समूह के रूप में देखने के लिए उत्सुक हूं। उम्मीद है अगले कुछ महीनों में हम सभी के पास अच्छा समय होगा।"इस बीच, टीम के अध्यक्ष और सह-मालिक पार्थ जिंदल ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी के लिए वार्नर से अधिक उपयुक्त उम्मीदवार नहीं हो सकता था।"

यह कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के लिए एक बेहद रोमांचक समय है। पिछले आईपीएल और आने वाले आईपीएल के बीच, हमारा दिल्ली कैपिटल्स परिवार बड़ा हो गया है।अब हम चल रहे महिला प्रीमियर लीग में एक टीम के गौरवशाली मालिक हैं और हमने सफल ओपनिंग की है।" 

जिंदल ने कहा, "हाल ही में दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित लीग में ऋषभ की अनुपस्थिति में, दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करने के लिए डेविड से अधिक उपयुक्त उम्मीदवार नहीं हो सकता था।"टीम के सह-मालिक किरण कुमार ग्रंधी ने कहा, "मैं इस अवसर पर डेविड का हमारे कप्तान के रूप में स्वागत करना चाहता हूं और दादा का फिर से हमारी फ्रेंचाइजी में स्वागत करना चाहता हूं। 

वे आईपीएल के आगामी सत्र की प्रतीक्षा करने के कई कारणों में से हैं, जो तीन साल के अंतराल के बाद किला कोटला में प्रशंसकों की वापसी का भी प्रतीक है। उनकी उपस्थिति हमारी टीम को बेहद मजबूत करती है। मैं एक सफल आईपीएल 2023 के लिए सभी को शुभकामनाएं देता हूं।"इंडियन प्रीमियर लीग का 2023 संस्करण 31 मार्च से शुरू हो रहा है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 1 अप्रैल को अपने सीजन के पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , IPL , IPL 2023 , David Warner , Delhi Capitals , Rishabh Pant , Axar Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD