Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सरकार 49 गाँवों में डॉ. अम्बेडकर उत्सव धाम प्रोजैक्ट के अंतर्गत कम्युनिटी सैंटर बनाऐगीः डॉ. बलजीत कौर

अनुमानित 12 करोड़ 25 लाख रुपए की आयेगी लागत

Dr. Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Mar 2023

Last updated on: Mar 16, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार डॉ. अम्बेडकर उत्सव धाम प्रोजैक्ट के अंतर्गत राज्य के 49 गाँवों में कम्युनिटी सैंटर बनाने जा रही है। यह जानकारी देते हुये सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि यह कम्युनिटी सैंटर प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अधीन शुरू किये गए डॉ. अम्बेदकर उत्सव धाम प्रोजैक्ट के अंतर्गत बनाऐ जाएंगे। 

उन्होंने बताया कि एक कम्युनिटी सैंटर की स्थापना पर लगभग 25 लाख, जबकि कुल 12 करोड़ 25 लाख रुपए ख़र्च किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह सैंटर 50 प्रतिशत अनुसूचित जाति आबादी वाले गाँवों में बनाऐ जाएंगे। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब के ज़िला श्री मुक्तसर साहिब के गाँव बुर्ज सिधवां, घुमियारा खेड़ा, झोरड़ा, खाने की ढाब, रखड़ियां, चक्क चुहेवाला, चक्क गंडा सिंह वाला, लक्खेवाली, महणा, ज़िला फरीदकोट के गाँव सिखां वाला, मचाकी मल्ल सिंह, देवी वाला, नत्थूवाला, ढाब शेर सिंह वाला, मानसा जिले के गाँव चकेरिआं, सहारना, फरीदके, मलकों, शेरखां वाला, कासिमपुर छीना, हसनपुर, रिउद कलाँ, मलकपुर भीमला, लक्खीवाल, उडत्त सैदेवाला, नरिन्दरपुरा, ज़िला नवांशहर के गाँव महालों, ज़िला पटियाला के गाँव बठोई खुर्द, रामनगर बख्शीवाला, चुनागरा, तरेन ज़िला संगरूर का गाँव किला हकीमा, ज़िला फतेहगढ़ साहिब के गाँव अजनेर, जल्ला, अमलोह, अमलोह( खमना), कोटला बजवाड़ा, तूरां, जल्लोवाल, कोटला अजनेर, कुंभरा, मनेला, नबीपुर, नूरपुरा, रायपुर रैन, रांणवां, सैदपुरा, शहीदगढ़ और लाडपुर(अमलोह) को कम्युनिटी सैंटर बनाने के लिए चुना गया है। 

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि इन कम्युनिटी सैंटरों के बनने से गाँवों के लोगों को जहाँ शहरी सुविधा प्राप्त होगी, वहीं बिना किसी ख़र्चे से निजी और सार्वजनिक समागम करने की सुविधा भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन कम्युनिटी सैंटरों के निर्माण सम्बन्धी विभाग की तरफ से बहुत तेज़ी से काम किया जा रहा है और इन सैंटरों को निर्धारित समय में बना कर लोगों को समर्पित किया जायेगा।

 

Tags: Dr. Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD