Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

पंजाब को विश्व स्तर का पर्यटक केंद्र बनाने के लिए किए जा रहे विशेष प्रयास- राज्यपाल

अमृतसर में बनेगा सूफीवाद संबंधी अंतरराष्ट्रीय शोध केंद्र -बादल , अमृतसर में दो दिवसीय सूफी मेला आरंभ

पंजाब को विश्व स्तर का पर्यटक केंद्र बनाने के लिए किए जा रहे विशेष प्रयास- राज्यपाल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

अमृतसर , 20 Oct 2012

Last updated on: Oct 20, 2012, 00:00 IST

पंजाब सरकार अमृतसर की पवित्र धरती को विश्व स्तर पर पर्यटक केंद्र के तौर पर विकसित करने के लिए बड़े प्रोजेक्ट ला रही है और हमारा भी कत्र्तव्य बनता है कि हम शहर की सुंदरता को कायम रखने के लिए अपना बहुमूल्य योगदान डालें। उपरोक्त शब्दों का प्रगटावा पंजाब के राज्यपाल श्री शिवराज वी पाटिल ने अमृतसर में आरंभ हुए दो दिवसीय सूफी मेले का उद्घाटन करते हुए किया। उन्होंने सारक राईटर एंड लिटरेचर, पंजाब हैरीटेज एंड टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड और खालसा कालेज अमृतसर को उक्त सूफी मेला करवाने की बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि सूफी संतों ने सबके कल्याण की बात की है और सिक्ख सिद्धांत भी सरबत के भले की बात करता है। अमृतसर सूफीवाद का केंद्र रहा है और यहां मानवता को कल्याण का संदेश दिया जाता है। पंजाब के मुख्यमंत्री  प्रकाश सिंह बादल ने घोषणा की कि सूफीवाद को उत्साहित करने के लिए अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय शोध केंद्र स्थापित किया जाएगा जहां सूफीवाद पर शोध और प्रचार का कार्य होगा। 

उन्होंने यह भीघोषणा भी की कि अमृतसर में यह सूफी मेला हर वर्ष करवाया जाएगा।  बादल ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में सांसकृतिक सांझ और शांति बनाये रखने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सूफी संत बाबा फरीद को पंजाबी के पहले कवि होने का गौरव प्राप्त हुआ है और सूफीवाद की विचारधारा भी गुरबाणी की विचारधारा से मेल खाती है। जिस स्वरूप ही गुरू सहिबानों ने बाबा फरीद के श्लोकों को श्री गुरू ग्रंथ साहिब में शामिल किया। उन्होंने कहा कि सूफी शायरों में पंजाबी संस्कृति को अपनी कविता का मुख्य अंग बनाया जिस स्वरूप हमारे दोनेा पंजाबों की सांझ और गहरी हुई है। वर्णनीय है कि फांडडेशन ऑफ सार्क राईटरज़ एंड लिटरेचर और पंजाब हैरीटेज एंड टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड द्वारा यह प्रथम दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सूफी मेला खालसा कालेज में करवाया जा रहा है। 

पर्यटन विभाग और अपर्णा कौर द्वारा इस मेलें में विशेष सहयोग दिया जा रहा है। इस सूफी मेले में 12 देशों जिनमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भारत, मालदीव, ईरान, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, तजाकिस्तान, तुर्की, तुर्केमिस्तान, उज्बेकिस्तान आदि शामिल हैं, से 30 अंतरराष्ट्रीय सूफी स्कालर, 25 अंतरराष्ट्रीय कवि, 50 सूफी संगीतकार, गायक और दरवेश भाग ले रहें हैं। आज मेले में पर्यटन मंत्री  सरवन सिंह फिल्लौर, श्री सत्यजीत सिंह मजीठिया, राजस्व और लोक संपर्क मंत्री, पंजाब,  बिक्रम सिंह मजीठिया, कैबिनेट मंत्री श्री अनिल जोशी, श्री रजिन्द्रमोहन सिंह छीना, मुख्य संसदीय सचिव  विरसा सिंह वलटोहा,  इंद्रबीर सिंह बुलारिया, उपायुक्त श्री रजत अग्रवाल, पुलिस आयुक्त, नगर निगम आयुक्त एवं अन्य प्रमुख उपस्थित थे। इससे पूर्व  बादल ने चीफ खालसा दीवान द्वारा रामतीर्थ रोड पर बनाये श्री गुरू अमरदास जी वृद्ध घर का उद्घाटन किया। 5 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस ईमारत में 56 एसी कमरों की सुविधा मुहैया करवाई गई है। 

 

Tags: Parkash Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD