Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

ईडी ने मनीष सिसोदिया को किया गिरफ्तार, सीएम अरविंद केजरीवाल बोले- जनता जवाब देगी

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Delhi Chief Minister, New Delhi, Manish Sisodia, Delhi Deputy Chief Minister, Excise Policy Case
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Mar 2023

Last updated on: Mar 09, 2023, 00:00 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को 2021-22 के दिल्ली आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग सब कुछ देख रहे हैं और वे इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।

केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा कि केंद्र की मंशा सिसोदिया को हर हाल में सलाखों के पीछे रखने की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिंदी में एक ट्वीट करते हुए लिखा, मनीष को पहले सीबीआई ने गिरफ्तार किया। सीबीआई को कोई सबूत नहीं मिला, छापेमारी में कोई पैसा नहीं मिला।

कल जमानत पर सुनवाई है। मनीष कल रिहा हो जाते। इसलिए आज ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनका एक ही मकसद है, रोज नए फर्जी मामले बनाकर मनीष को हर हाल में अंदर रखना। जनता देख रही है, जनता जवाब देगी।अधिकारियों ने कहा, "ईडी ने दिल्ली की 2021-22 की आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत तिहाड़ जेल के अंदर सिसोदिया से घंटों तक पूछताछ की और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।"

रिपोर्ट के अनुसार, मनीष सिसोदिया को इसी मामले में 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था और वह 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि जांच एजेंसी को सिसोदिया से तीन दिनों तक पूछताछ करने की अनुमति मिल गई है और वह उनकी हिरासत की मांग करेगी।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Delhi Chief Minister , New Delhi , Manish Sisodia , Delhi Deputy Chief Minister , Excise Policy Case

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD