Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करती रहेगी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, International Womens Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Mar 2023

Last updated on: Mar 08, 2023, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की उपलब्धियों और भारत की प्रगति में महिलाओं के योगदान का जिक्र करते हुए यह वादा किया है कि उनकी सरकार महिलाओं को और सशक्त बनाने के लिए काम करती रहेगी। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर , देश की नारी शक्ति की उपलब्धियों के लिए उन्हें नमन भी किया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'नारी शक्ति फॉर न्यू इंडिया' के हैशटैग के साथ खेल से लेकर खेल के मैदान तक, सरपंच से लेकर संसद तक , स्कूल से लेकर सेना तक हर क्षेत्र में महिलाओं के बढ़ते कदम और सरकार की उज्जवला योजना, इज्जत घर, महिलाओं के नाम आवास, हर घर नल से जल, जनधन , सेना में प्रतिनिधित्व, तीन तलाक की समाप्ति, सुकन्या समृद्धि, मातृ वंदना जैसी सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए वीडियो शेयर कर ट्वीट कर कहा, "अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, हमारी नारी शक्ति की उपलब्धियों को नमन। 

हम भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका को बहुत महत्व देते हैं। हमारी सरकार महिलाओं को और सशक्त बनाने के लिए काम करती रहेगी।" प्रधानमंत्री ने अपने 'मन की बात' में संकलन किए गए सफल महिलाओं के एक दिलचस्प संकलन और उन महिलाओं की जीवन यात्रा से जुड़े संस्मरण के अंश को भी अपने दूसरे ट्वीट में शेयर करते हुए सभी को इनसे प्रेरणा लेने की नसीहत भी दी। 

प्रधानमंत्री ने महिलाओं को राष्ट्र की दिशा तय करने वाला बताते हुए अपने वीडियो में कहा कि एक बेटी का सामथ्र्य, शिक्षा और कौशल सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि समाज की और राष्ट्र की दिशा तय करता है।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , International Womens Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD