Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हैदराबाद में युवकों के हमले में पेट्रोल पंप कर्मी की मौत

Crime News India, Crime News, Hyderabad, Crime News Hyderabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 07 Mar 2023

Last updated on: Mar 07, 2023, 00:00 IST

हैदराबाद के बाहरी इलाके नरसिंगी के पास भुगतान के तरीके को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों के हमले में पेट्रोल पंप पर काम कर रहे एक कर्मचारी की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। घटना सोमवार आधी रात को हुई। पुलिस के मुताबिक युवक कार से पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने आए थे। 

कर्मचारियों ने बताया कि पंप बंद है। लेकिन युवक आग्रह करने लगे कि उन्हें दूर जाना है। इस पर पंप कर्मियों ने टैंक भर दिया। बिल भुगतान के समय एक युवक ने अपना क्रेडिट कार्ड दे दिया। कैशियर ने उन्हें बताया कि उनके पास स्वाइप मशीन नहीं है और उन्हें नकद भुगतान करने के लिए कहा। 

इस पर युवक ने कैशियर से कहासुनी कर ली और उस पर हमला कर दिया। पंप कर्मचारियों में से एक संजय ने बीच-बचाव किया और युवक से मारपीट न करने को कहा। इसी बात से भड़के युवकों ने संजय की पिटाई कर दी। इस दौरान संजय बेहोश हो गया। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

हमलावर नशे की हालत में कार में सवार होकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। नरसिंगी पुलिस ने आरोपियों की पहचान जनवाड़ा गांव निवासी नरेंद्र, मल्लेश और अनूप के रूप में की है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

 

Tags: Crime News India , Crime News , Hyderabad , Crime News Hyderabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD