Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत यदि डब्लूटीसी के फाइनल में पहुंचा तो गिल टॉप पर खेलें जबकि राहुल मध्य क्रम में आएं :रिकी पोंटिंग

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Shubhman Gill, KL Rahul, Ricky Ponting, World Test Championship, WTC, World Test Championship Final, WTC Final
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Mar 2023

Last updated on: Mar 07, 2023, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि यदि भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्लूटीसी) के फाइनल में पहुंचा तो शुभमन गिल और केएल राहुल दोनों को भारतीय टीम का हिस्सा होना चाहिए। राहुल को हॉल में इंदौर में हुए तीसरे टेस्ट में ड्राप कर दिया गया था और गिल को उनकी जगह एकादश में लाया गया था लेकिन पोंटिंग का कहना है कि दोनों खिलाड़ी ओवल में खेल सकते हैं। 

पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू के ताजा संस्करण में कहा,"राहुल इस टीम से बाहर गए थे और उनकी जगह गिल आये थे। दोनों खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट का कुछ अनुभव हो गया है और आप दोनों को एक ही टीम में उतार सकते हैं।"राहुल ने अपने सात टेस्ट शतकों में से दो इंग्लैंड में बनाये हैं जिसमें 2018 में ओवल में बनाये गए प्रभावशाली 149 रन शामिल हैं। 

पोंटिंग का कहना है कि 30 वर्षीय राहुल को मध्य क्रम में इस्तेमाल करना एक विकल्प हो सकता है। पोंटिंग ने कहा, "शायद शुभमन पारी की शुरूआत कर सकते हैं जबकि राहुल मध्य क्रम में खेल सकते हैं क्योंकि राहुल इंग्लैंड की परिस्थितियों में पहले भी खेल चुके हैं।"

उन्होंने कहा, "लेकिन एक बात जो हम जानते हैं कि इंग्लैंड में गेंद लम्बे समय तक स्विंग करती है।"ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने आउट ऑफ फॉर्म बल्लेबाज विराट कोहली का समर्थन करते हुए कहा, "यह ठीक है कि वह इस समय रन नहीं बना पा रहे हैं लेकिन चैंपियन बल्लेबाज इससे बाहर निकलने का रास्ता ढूंढ लेते हैं और हम उम्मीद करते हैं कि वह रन बनाएंगे।"

पोंटिंग ने कहा, "मुझे विराट कोहली को लेकर कोई चिंता नहीं है क्योंकि मैं जानता हूँ कि वह वापसी करेंगे।"उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों से आग्रह किया कि वे इंग्लैंड की परिस्थितियों के अभ्यस्त हों और जून में होने वाले फाइनल के लिए सर्वश्रेष्ठ एकादश चुनें।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Shubhman Gill , KL Rahul , Ricky Ponting , World Test Championship , WTC , World Test Championship Final , WTC Final

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD