Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री ने तख़्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका, होला महल्ला सम्बन्धी समागमों में भी की शिरकत

राज्य की तरक्की, खुशहाली और शांति के लिए की अरदास

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Hola Mohalla
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

श्री आनन्दपुर साहिब , 06 Mar 2023

Last updated on: Mar 06, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज तख़्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका और होला महल्ले के रिवायती त्योहार की शुरुआत के मौके पर करवाए समागमों में शमूलियत की। मुख्यमंत्री ने राज्य में अमन-शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए परमात्मा के आगे अरदास की।

उन्होंने यह भी कामना की कि राज्य में भाईचारक सांझ बरकरार रहे और पंजाब हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व करे। भगवंत मान ने कहा कि यह त्योहार जो आम तौर पर पंजाबियों और ख़ास तौर पर सिख कौम की जुझारू भावना का प्रतीक है, के शुरुआती समागम में शामिल होने पर वह अपने आप खुशकिस्मत समझते हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनको इस पवित्र नगरी श्री आनन्दपुर साहिब में माथा टेकने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जिसकी स्थापना नौवें गुरू श्री गुरु तेग़ बहादुर जी ने साल 1665 में से थी, जिन्होंने मानवीय मूल्यों और अधिकारों की रक्षा करने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी। 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह पवित्र स्थान ख़ालसे की जन्म भूमि भी है क्योंकि साल 1699 में सिखों के दसवें गुरू श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी ने वैसाखी के ऐतिहासिक दिवस पर इस पवित्र धरती पर खालसा पंथ की नींव रखी थी। भगवंत मान ने कहा कि इस पवित्र धरती ने हमेशा ही पंजाबियों को ज़ुल्म और बेइन्साफ़ी के विरुद्ध लड़ने के लिए प्रेरित किया है। 

इस मौके पर अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री आनन्दपुर साहिब की पवित्र धरती पर इस त्योहार के मौके पर अलग-अलग वर्गों के लोग भारी संख्या में माथा टेकने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि होले महल्ले के दौरान पवित्र नगरी में आने वाली संगतां के लिए विश्व स्तरीय और पुख़ता प्रबंधों को यकीनी बनाने के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है। 

भगवंत मान ने कहा कि हर साल श्रद्धालु इस रिवायती त्योहार को एकता, सहनशीलता, भाईचारक सांझ के रंगों के साथ मनाते हैं। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के लिए ट्रैफ़िक व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, सुरक्षा प्रबंधों, रहन-सहन और अन्य सहूलतों के लिए विस्तृत प्रबंधों की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। 

उन्होंने अधिकारियों को यह भी यकीनी बनाने के लिए कहा कि इस पवित्र धरती पर माथा टेकने के लिए आने वाली संगतों की सुविधा के लिए कोई कसर बाकी न छोड़ी जाये। भगवंत मान ने लोगों को धर्म निरपेक्षता और सहनशीलता की भावनाओं को दिखाने के लिए जाति, रंग, नस्ल और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठ कर इस महान समागम को सामूहिक तौर पर पूरे उत्साह के साथ मनाने का न्योता दिया।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Hola Mohalla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD