Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

आस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से हराकर वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए किया क्वालीफाई

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, India, Australia, India Vs Australia, Test Series, Border Gavaskar Trophy, Border Gavaskar Test Series, Travis Head, Marnus Labuschagne, 3rd Test, Indore
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंदौर , 03 Mar 2023

Last updated on: Mar 03, 2023, 00:00 IST

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में आस्ट्रेलिया ने यहां बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारत को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत का मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने लंदन के द ओवल में 7-11 जून तक होने वाले वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। 

ऑस्ट्रेलियाई पारी की बात करें तो बल्लेबाज ट्रेविस हेड और लाबुसेन ने 78 रन की नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। वहीं, मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी गेंदबाज नाथन लियोन को मिली। इससे पहले दूसरे दिन 60.3 ओवर में भारत 163 रन पर सिमट गया था, जिससे कंगारूओं को 76 रनों का जीत के लिए लक्ष्य मिला था। 

गेंदबाज नाथन लियोन ने दोनों पारी में कुल 11 विकेट झटके। वहीं, तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड ने पारी की शुरूआत की। हालांकि, ख्वाजा अश्विन की गेंद की चपेट में आकर शून्य पर आउट हो गए। दिन की शुरूआत ख्वाजा के फॉरवर्ड डिफेंस पर रविचंद्रन अश्विन की गेंद में एज लगने और केएस भरत के पीछे कैच लेने से हुई। 

ख्वाजा ने रिव्यू लिया, लेकिन रिप्ले ने बल्लेबाज को आउट करार दिया। फिर मार्नस लाबुसेन क्रिज पर आए और हेड के साथ पारी को आगे बढ़ाया। ऑस्ट्रेलिया जब दस ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 13 रन पर था, तो हेड ने अश्विन को मिड ऑन के ऊपर से चौका मारा और इसके बाद 11वें ओवर में एक बड़ा छक्का लगाया, जहां भारत को गेंद बदलनी पड़ी।

हेड ने रवींद्र जडेजा का उनके सिर के ऊपर से चौका मारकर स्वागत किया और लेबुसेन ने ओवर में एक और चौका लगाने के लिए बाएं हाथ के स्पिनर को मिड-विकेट पर स्वीप कर ओवर का अंत किया। अश्विन को 15वें ओवर में हटा दिया गया क्योंकि हेड ने कवर पर कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, जबकि लाबुसेन ने रिवर्स स्वीप से बैकवर्ड पॉइंट पर दो चौके लगाए। 

भारत ने उमेश यादव को गेंदबाजी आक्रमण में शामिल किया, लेकिन क्रिज पर मौजूद दोनों बल्लेबाजों ने उमेश यादव का भी स्वागत किया और ओवर में दो चौके लगाए। 18वें ओवर में टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए थे। टीम को जीत के लिए 7 रन की और जरूरत थी। 

गेंदबाजी अब अश्विन ने की, लेकिन दोनों बल्लेबाज इसी ओवर में मैच समाप्त करने पर उतारू थे और वह उन्होंने पूरा किया। पहले हेड ने पहली गेंद पर चौका लगाया, जिसके बाद दूसरी गेंद पर एक रन लिया और स्ट्राइक को बदला। वहीं, लाबुसेन ने 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर मैच को समाप्त किया और टीम को नौ विकेट से शानदार जीत दिलाई। 

हेड ने 53 गेंदों पर एक छक्का और 6 चौके की मदद से 49 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, लाबुसेन ने 58 गेंदों पर 6 चौके की मदद से 28 रन का पारी खेली। सीरीज में भारत अभी भी 2-1 से आगे है। चौथा टेस्ट 9 मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा।

स्कोर :

ऑस्ट्रेलिया पहली पारी : 197/10 (उस्मान ख्वाजा 60; जडेजा 4/78)।

दूसरी पारी : 18.5 ओवर में 78/1 (हेड 49 (नाबाद), लाबुसेन 28 (नाबाद); अश्विन 1/44)।

भारत पहली पारी : 109/10 (विराट कोहली 22; एम कुह्न्मैन 5/16)।

दूसरी पारी : 163/10 (चेतेश्वर पुजारा 59; नाथन लियोन 8/64)।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , India , Australia , India Vs Australia , Test Series , Border Gavaskar Trophy , Border Gavaskar Test Series , Travis Head , Marnus Labuschagne , 3rd Test , Indore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD