Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुम्बई इंडियंस का नेतृत्व करना एक भावनात्मक क्षण : हरमनप्रीत कौर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, WPL 2023, WPL, Mumbai Indians, Harmanpreet Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुम्बई , 02 Mar 2023

Last updated on: Mar 02, 2023, 00:00 IST

भारत को 50 टी20आई जीत दिलाने वाली पहली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तान बनने पर खुशी जाहिर की और इसे एक 'भावनात्मक क्षण' बताया।'एमआईटीवी' से बात करते हुए हरमनप्रीत ने कहा, "मैंने टीवी पर मुंबई इंडियंस की टीम को काफी सफलता हासिल करते हुए देखा है और अब मैं इस टीम का हिस्सा बनूंगी।"

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में हरमनप्रीत खिलाड़ी और कप्तान दोनों के तौर पर काफी सफल रही हैं। इस फॉर्मेट में शतक लगाने वाली वह इकलौती भारतीय बल्लेबाज हैं और साथ ही अपनी कप्तानी में अपने तीनों विश्व कप में भारत को सेमीफाइनल या उसके आगे तक ले जाने में कामयाब रही हैं। 

2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम की कप्तान रह चुकी हरमनप्रीत से उनकी आक्रामक शैली की उम्मीद जताई जा रही है। हरमनप्रीत ने कहा, "जब आप आक्रामकता दिखाते हैं तो विरोधी टीम पर भी दबाव बनता है। मेरे लिए जरूरी है कि मैं हर खिलाड़ी को आक्रामक क्रिकेट खेलने के प्रयास में सपोर्ट करूं।"

मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ में इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्डस और झूलन गोस्वामी के मौजूदगी पर हरमनप्रीत ने कहा, "झुलु दी के साथ काम करने में मजा आएगा ही, लेकिन चार्लोट के साथ काम करने के बारे में मैं बहुत उत्साहित हूं। उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है और उनके बारे में कहा जाता है कि उनके जैसे शांत और संवेदनशील कोच कम ही हैं। 

मुझे उनसे काफी कुछ सीखने को मिलेगा।"हरमनप्रीत ने पांच आईपीएल टाइटल जीतने वाले रोहित शर्मा से भी प्रेरणा लेने की बात की। उन्होंने कहा, "यह एक बड़ी उपलब्धि है। मैंने रोहित को इतने सालों से इस टीम के साथ कामयाबी हासिल करते हुए देखा है। मुझे यह मौका मिला है और हम हर मैच में 100 प्रतिशत मेहनत करना चाहेंगे।

हमें महिला टीम को पुरुष टीम जैसा बनाना है।"मुंबई इंडियंस में कई अनकैप्ड खिलाड़ी हैं और हरमनप्रीत ने उनको बैक करने के महत्व पर कहा, "सबसे जरूरी होगा कि हम मैदान पर अपने खेल को एन्जॉय करें। यह महिला क्रिकेटरों के लिए एक बहुत खास पल होगा। हम बस हर मैच में मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने के मकसद से मैदान पर उतरेंगे।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , WPL 2023 , WPL , Mumbai Indians , Harmanpreet Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD