Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मीत हेयर की तरफ से राज्य के यूथ क्लबों का पुनरुत्थान करने का न्योता

युवा सेवाएं विभाग की तरफ से क्लबों की गतिविधियों के लिए 1.50 करोड़ रुपए की राशि जारी

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Mar 2023

Last updated on: Mar 01, 2023, 00:00 IST

पंजाब के युवा सेवाएं मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने राज्य के यूथ क्लबों का पुनरुत्थान करके ज़मीनी स्तर पर अपनी गतिविधियों का दायरा बढ़ाने और नौजवानों की ऊर्जा सही तरफ़ लगाने का न्योता दिया है। इस सम्बन्धी युवा सेवाएं विभाग की तरफ से क्लबों की गतिविधियों के लिए समूह जिलों को 1.50 करोड़ रुपए की राशि भी जारी की गई।

यह जानकारी मीत हेयर ने आज पंजाब भवन में युवा सेवाएं विभाग की बुलायी उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करने के उपरांत जारी प्रैस बयान में दी। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से पंजाब को फिर रंगला बनाने का सपना लिया गया है जिसको पूरा करने में नौजवान सबसे बड़ी और अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि नौजवानों को बेहतर समाज के निर्माण के लिए रचनात्मक गतिविधियों में लगाया जायेगा।

मीत हेयर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से किये ऐलान के अंतर्गत इस बार लम्बे अरसे के बाद नौजवानों को दिए जा रहे शहीद-ए- आज़म भगत सिंह युवा पुरस्कार के चयन को अंतिम रूप दिया गया। जल्द ही चुने गये नौजवानों के नामों का ऐलान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नौजवानों में लीडरशिप गुण पैदा करने के लिए नौजवानों को राज्य के पर्यटन वाले स्थानों, विरासती, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थानों पर टूर करवाया जायेगा।

युवा सेवाएं मंत्री ने आगे कहा कि राज्य में यूथ क्लबों की संख्या बहुत है परन्तु बहुत से क्लबों की गतिविधियां बिल्कुल बंद हैं। ऐसे क्लबों की पहचान करके इन्हें एक्टिव किया जाये। उन्होंने कहा कि यूथ क्लबों की गतिविधियों में नशों की रोकथाम, खेलों में हिस्सा लेना, पराली जलाने के खि़लाफ़ किसानों को जागरूक करना, सांस्कृतिक गतिविधियों आदि को प्रमुखता दी जाये।

मीटिंग में पंजाब युवा विकास बोर्ड के चेयरमैन परमिन्दर सिंह गोलडी, युवा सेवाएं विभाग के डायरैक्टर अमित तलवार, डिप्टी डायरैक्टर डॉ. कमलजीत सिंह सिद्धू, सहायक डायरैक्टर रुपिन्दर कौर, नेहरू युवा केंद्र के स्टेट डायरैक्टर सुरिन्दर सैनी और समूह फील्ड अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD