Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

देबिना बनर्जी इन्फ्लूएंजा बी वायरस से संक्रमित

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Debina Bonnerjee, Influenza, Influenza Virus, Influenza B Virus
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Mar 2023

Last updated on: Mar 01, 2023, 00:00 IST

टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी इन्फ्लूएंजा बी वायरस से संक्रमित हो गई हैं। ऐसे में वह अपने परिवार से अलग रह रही हैं। इसकी सूचना एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। देबिना की दोनों बेटियां लियाना और दिविशा पूरी तरह से ठीक हैं और ऐसे में एक्ट्रेस उन्हें सुरक्षित रखने का पूरा ख्याल रख रही हैं। 

एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रिपोर्ट साझा की, जिसमें लिखा: इन्फ्लुएंजा बी वायरस से संक्रमित मम्मा ठीक है! अपने बच्चों से दूर हैं। मातृत्व कुछ भी हो लेकिन आसान है, लक्षण: बुखार और खांसी है। उनके प्रवक्ता ने बताया कि: देबिना बनर्जी जो पिछले कुछ दिनों से थोड़ी अस्वस्थ थीं, सावधानी बरत रही हैं, लेकिन जब कोई सुधार नहीं हुआ तो उन्होंने टेस्ट कराया, जिसमें उन्हें इन्फ्लुएंजा बी वायरस का पता चला। 

वह अब ठीक हो रही है। अच्छे तरह से प्रिकॉशन्स ले रही हैं।अच्छा खा-पी भी रही हैं। साथ ही इस बात का भी पूरा ध्यान दे रही हैं कि बच्चे उनसे दूर रहें। उनकी अच्छी देखभाल होती रहे। उम्मीद है कि जल्द ही वह ठीक होकर दमदार वापसी करेंगी। हाल ही में, देबिना ने अपनी श्रीलंका ट्रिप की तस्वीरें शेयर कीं थी, जहां वह अपने पति के साथ अपनी शादी की सालगिरह मनाने गई थीं। 

यह उनके बच्चों की पहली इंटरनेशनल ट्रिप थी। इस कपल ने 15 फरवरी, 2011 को शादी की थी। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो, देबिना 'रामायण', 'चिड़िया घर', 'संतोषी मां', 'तेनाली रामा', 'अलादीन- नाम तो सुना होगा' समेत कई अन्य टीवी शो का हिस्सा रही हैं। उन्होंने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 6' में भी हिस्सा लिया और लोकप्रिय स्टंट-आधारित शो 'खतरों के खिलाड़ी 5' की भी कंटेस्टेंट रही।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Debina Bonnerjee , Influenza , Influenza Virus , Influenza B Virus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD